विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को मिली राहत, यात्रियों को दिखाना होगा यात्रा का टिकट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 08 Apr 2021 01:19 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 05:45 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को लेकर बनाई गाइडलाइन में दूसरे राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों के प्रवेश पर ...और पढ़ें

दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को मिली राहत, यात्रियों को दिखाना होगा यात्रा का टिकट।
दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को मिली राहत, यात्रियों को दिखाना होगा यात्रा का टिकट।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू के दौरान रोडवेज बसों के प्रवेश को छूट मिल गई है। दिल्ली सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को लेकर बनाई गाइडलाइन में दूसरे राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों के प्रवेश पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है। बस से जो यात्री दिल्ली उतरेंगे, वे अपने गंतव्य तक जा सकेंगे, बशर्ते उन्हें यात्रा का टिकट दिखाना होगा। बसों के यात्रियों की तरह ही ट्रेन एवं हवाई जहाज से आने वाले यात्रियों को भी टिकट दिखाकर गंतव्य तक जाने की छूट दी गई है।

दिल्ली में मंगलवार रात दस बजे से लागू रात्रि कर्फ्यू को लेकर रोडवेज बसों के प्रवेश पर असमंजस की स्थिति हो गई थी। इसके चलते उत्तराखंड रोडवेज की 250 बसों का शेड्यूल बदल गया था, जो रात दस बजे से सुबह पांच बजे के बीच दिल्ली पहुंचती हैं। दिल्ली से कोई गाइडलाइन नहीं मिलने पर रोडवेज मुख्यालय ने सभी चालकों को रात्रि दस बजे से पहले या सुबह पांच बजे बाद दिल्ली में प्रवेश करने का संदेश प्रेषित करा दिया था। रोडवेज मुख्यालय का कहना था कि स्थिति बुधवार को स्पष्ट हो पाएगी जब दिल्ली गई बसें वापस आएंगी।

बुधवार को जब बसें वापस लौटीं तो पता चला कि रात के कर्फ्यू में रोडवेज बसों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बसें दिल्ली आइएसबीटी प्रवेश कर सकती हैं। इसके अलावा रात दस बजे के बाद बसें आइएसबीटी से चलने में भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया। शर्त रखी गई है कि यात्रियों को प्रतिबंधित समय रात्रि दस बजे से सुबह पांच बजे के बीच यात्रा का टिकट दिखाना होगा। दिल्ली में प्रवेश पर रोक न होने से रोडवेज मुख्यालय ने राहत की सांस ली है, लेकिन समस्या यात्रियों की संख्या को लेकर आ गई है।

कोविड संक्रमण को लेकर सरकारों की सख्ती के बाद बसों में यात्रियों की संख्या बेहद गिर गई है। स्थिति यह है कि दिल्ली जाने वाली बसों में बुधवार को भी यात्रियों का औसत दस से बारह प्रति बस का रहा। कोरोना लॉकडाउन के बाद किसी तरह से संभले रोडवेज को यात्रियों की गिरावट से फिर बड़ा आर्थिक झटका लगा है। हालात ये हैं कि बसों के डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।

रोडवेज के नए प्रबंध निदेशक ने संभाला कार्यभार

रोडवेज के नए प्रबंध निदेशक आशीष चौहान ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सचिवालय में पूर्व प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान से कार्यभार लिया। हालांकि, पहले दिन वह रोडवेज मुख्यालय नहीं आ सके। बताया जा रहा कि गुरुवार यानी आज नए सचिव परिवहन रंजीत सिन्हा ने सचिवालय में रोडवेज और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक के बाद संभवत: प्रबंध निदेशक रोडवेज मुख्यालय आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-500 कैमरे रख रहे दून की हर हरकत पर नजर, पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।