विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून: जीएमएस रोड पर अनियंत्रित आटो पलटा, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 09:02 AM (IST)

देहरादून में जीएमएस रोड पर शनिवार तड़के एक आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आटो चालक की ...और पढ़ें

जीएमएस रोड पर अनियंत्रित आटो पलटा, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत।
जीएमएस रोड पर अनियंत्रित आटो पलटा, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में जीएमएस रोड पर शनिवार तड़के एक आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किन कारणों से हुआ इसका पता लगाने के लिए फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पटेलनगर कोतवाली की बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि आटो बल्लूपुर से शिमला बाईपास की तरफ जा रहा था। शराब ठेके के निकट अचानक आटो रेत बजरी से कच्ची सड़क पर चला गया और पलट गया। हादसे में आटो चालक मुस्तकीन निवासी ब्राह्मणवाला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय आगे से एक मुर्गों से लदा पिकअप भी गुजरा था।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन की टक्कर लगने से आटो पलटा या किसी और वजह से। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां फुटपाथ बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए सड़क किनारे रेत बजरी भी रखी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में एक वाहन आटो के निकट से गुजरता दिख रहा है।

वाहन की चपेट में आने से महिला घायल

हर्रावाला के निकट कबाड़ उठा रही एक महिला को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति दिलीप साहनी निवासी कांवली रोड ने हर्रावाला पुलिस चौकी में वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पत्नी छह जुलाई को हर्रावाला के निकट कबाड़ उठा रही थी, इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में डंपर से कुचलकर किशोर, किशोरी की मौत