ऋषिकेश में राफ्टिंग का नया सीजन शुरू, प्रतिदिन पहुंच रहे करीब दो हजार पर्यटक
धर्म और योग के साथ साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध ऋषिकेश में राफ्टिंग का रोमांचक सीजन शुरू हो गया है। ...और पढ़ें
HighLights
ऋषिकेश में राफ्टिंग का रोमांचक सीजन शुरू।
प्रतिदिन औसतन दो हजार पर्यटक गंगा में राफ्टिंग।
शिवपुरी से खारास्रोत तक 18 किमी राफ्टिंग लोकप्रिय।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। धर्म-आध्यात्म और योग के साथ साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके ऋषिकेश में राफ्टिंग का रोमांच शुरू हो गया है। गंगा की जलधारा में राफ्टिंग के लिए हर दिन औसतन दो हजार पर्यटक रोज पहुंच रहे हैं। गंगा में राफ्टिंग का सीजन सितंबर से जून माह तक चलता है।
मानसून अवधि में जुलाई और अगस्त माह में राफ्टिंग गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहती है। गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति गंगा के जल स्तर का आकलन कर सितंबर में राफ्टिंग की अनुमति देते है।
इस सीजन में 24 सितंबर से रंग-बिरंगी राफ्टें गंगा में उतारी गईं हैं। हर दिन औसतन दो हजार पर्यटक गंगा में राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले सीजन में तीन लाख अस्सी हजार से अधिक पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग की थी। पर्यटकों में स्वदेशी के साथ ही विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। विदेशी पर्यटकों को भी ऋषिकेश की राफ्टिंग खूब भा रही है।
शिवपुरी से खारास्रोत तक 18 किलोमीटर की दूरी तक राफ्टिंग के लिए सबसे अधिक पर्यटक आ रहे हैं। वर्तमान में गंगा में 263 कंपनियों की करीब 560 राफ्ट चल रहीं हैं।
यह भी पढ़ें- छुट्टियों के चलते ऋषिकेश में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की भीड़, चारधाम यात्रा के लिए कम पड़ गई बसें
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में विदेशी महिला को मिला अपनेपन का एहसास, नीदरलैंड की फिल्ममेकर ने बताया निकल आए थे आंसू
