विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छुट्टियों के चलते ऋषिकेश में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की भीड़, चारधाम यात्रा के लिए कम पड़ गई बसें

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:48 PM (IST)

अवकाश के कारण ऋषिकेश में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे शहर में जाम लग ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। लगातार अवकाश के चलते ऋषिकेश में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ी है। शहर के अंदर और बाईपास मार्ग पर जाम लगा हुआ है। चारधाम यात्रा के लिए बसें कम पड़ गई हैं। बड़ी संख्या में बदरीनाथ-केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं।

शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश और उसके बाद शनिवार, रविवार होने के कारण भीड़ बढ़ी है। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण भी चल रहा है। बदरीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ है। धामों में जाने के लिए बसें कम पड़ने लगी हैं।

काउंटर पर टिकट के लिए खड़े रहे यात्री

लोकल यात्रियों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। अब तक यात्रा और लोकल रूट पर करीब बीस बसें रवाना हुई है। लेकिन अब भी यात्री बड़ी संख्या में बसों का इंतजार कर रहे हैं। काउंटर पर टिकट के लिए यात्री खड़े हैं।

यह भी पढ़ें- "महा वीकेंड" पर तीन दिन की छुट्टियां और मसूरी पैक, सैलानियों की भारी भीड़

राफ्टिंग के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। शहर के अंदर और बाईपास दोनों जगह जाम के हालात बने हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस भी ट्रैफिक संभालने के लिए सड़क पर तैनात है। हरिद्वार की ओर से वाहनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।