"महा वीकेंड" पर तीन दिन की छुट्टियां और मसूरी पैक, सैलानियों की भारी भीड़
तीन दिन की छुट्टियों के कारण मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे गांधी चौक और लाइब्रेरी बाजार जैसे प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मसूरी। तीन दिन की छुट्टियों के कारण दूसरे राज्यों से उत्तराखंड की ओर पर्यटकों की काफिला चल पड़ा है। प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर अच्छी आमद हो रही है।
मसूरी में भी सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। यहां शुक्रवार को किंक्रेग लाइब्रेरी मार्ग, गांधी चौक और लाइब्रेरी बाजार में जाम लगा रहा। वाहन रेंगते हुए चलते रहे। सबसे व्यस्ततम गांधी चौक पर कोई पुलिस व्यवस्था नहीं दिखाई दी।
वहीं वीकेंड को लेकर देहरादून पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जो इस प्रकार है।
रुट व डायवर्जन प्लान
- दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, रुडकी से मसूरी व चकराता जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान
उत्तर प्रदेश व हिमांचल प्रदेश से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान
एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए
- प्लान ए- डाटकाली आरटीओ चैकपोस्ट - ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- आईएसबीटी- शिमला बाईपास सेंट ज्यूड चौक- कमला पैलेस- बल्लीवाला फ्लाई ओवर -बल्लूपुर - कैन्ट तिराहा - सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा- पुरकुल गांव तिराहा - कुठालगेट - मसूरी
- प्लान बी – शिमला बाइपास सेन्ट ज्यूड चौक-कमला पैलेस बल्लूपुर चौक- कैंट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगे।
- एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता) के लिए डाटकाली- आरटीओ चैकपोस्ट- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा - जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक- नया गांव सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पांवटा फ्लाई ओवर - लांघा रोड़ से चकराता-प्रेमनगर - बल्लूपुर चैक कौलागढ कैन्ट तिराहा - सफ्लाई डिपो- किमाड़ी-लम्बीधार- हाथीपांव -जीरो बैंड - मसूरी।
वापसी का रुट प्लान
मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए
- कुठालगेट पुराना राजपुर रोड़ - सांई मंदिर डायवर्जन- जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा – कैन्ट तिराहा - बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक
मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए
- कुठालगेट- पुराना राजपुर रोड़- सांईमंदिर – डायवर्जन- दिलाराम-यूके लिप्टस-ईसी रोड़- फब्बारा चौक- रिस्पना पुल- आईएसबीटी- आशारोड़ी।
मसूरी से ऋषिकेश मार्ग
- कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर-किरशाली चौक - कालागांव- मालदेवता- थानों रोड़-भानियावाला तिराहा - ऋषिकेश।
ऋषिकेश व हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट
- ऋषिकेश - एयरपोर्ट तिराहा - एसडीआरएफ तिराहा-थानो रोड-महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नंबर 06- लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी।
- डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला - पुलिया नंबर 06- लाडपुर तिराहा - सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी।
दबाव होने की स्थिति में
- डोईवाला – मियावाला- नत्थूवाला- पुलिया नंबर 06- लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रासिंग आईटी पार्क-किरशाली चौक - सांई मन्दिर तिराहा डाईवर्जन- कोठाल गेट- मसूरी।
- नेपाली फार्म तिराहा - भानियावाला तिराहा पीएनबी तिराहा थानो रोड़ - महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नंबर 06- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक - सांई मन्दिर तिराहा -डाईवर्जन - कोठालगेट- मसूरी।
- हरबर्टपुर - विकासनगर- आरा मशीन बाड़वाला जुड्डो- यमुना पुल कैप्टी फॉल- मसूरी।
वापसी के लिए रुट
- ऋषिकेश के लिए- मसूरी कुठाल गेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा थानो रोड़ तिराहा - ऋषिकेश
- हरिद्वार के लिए - मसूरी कुठाल गेट - ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा - किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा थानो रोड़ तिराहा- भानियवाला - हरिद्वार।
देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान
पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर
- मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा।
सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर
- एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा।
सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर
- सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा।
गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर
- गुच्चुपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा।
मसूरी क्षेत्र में पार्किंग
प्लान-ए
- मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा।
- मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान बी को लागू किया जाएगा।
प्लान-B
- इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में पार्क किया जायेगा, जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।
- किंग क्रेग पार्किंग फुल होने की दशा मे प्लान सी को लागू किया जाएगा।
प्लान-C
- इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से से हाथीपांव रोड होते हुये जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जायेगा तथा मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जायेगा।
