विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुकून और रोमांच से भरा है उत्तराखंड का चकराता, पहुंच रही सैलानियों की भारी भीड़

Published: Sat, 30 May 2026 10:08 AM (IST)

जौनसार-बावर क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है, जिससे चकराता और साहिया में रौनक बढ़ गई है।

कोटी कनासर में आकर्षण का केंद्र बोनाल वाटर फॉल।

कोटी कनासर में आकर्षण का केंद्र बोनाल वाटर फॉल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, साहिया। चकराता क्षेत्र में हर कदम पर प्रकृतिक सौंदर्य विभिन्न राज्यों के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

वर्तमान में जौनसार बावर क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे टाइगर फॉल, मोइला टॉप, बुधेर गुफा, देववन और कोटी कनासर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ के कारण वीकेंड में चकराता और साहिया में रौनक बढ़ गई है, जिससे व्यापारियों को लाभ हो रहा है।

चकराता से लगभग 45 किलोमीटर दूर

देहरादून जिले के चकराता से लगभग 45 किलोमीटर दूर कोटी कनासर में स्थित बोनाल वाटर फॉल अपनी स्वच्छता और सुंदरता के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। मोइला टॉप के घने देवदार के जंगलों से होते हुए दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर पर्यटक इस वाटरफॉल तक पहुंच रहे हैं।

होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों का कहना है कि उत्तराखंड के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, जिससे साहिया और चकराता बाजार के व्यवसायियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

जौनसार बावर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत वातावरण और सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। चकराता का सफर घने जंगलों, पहाड़ी मोड़ों और खूबसूरत घाटियों के बीच एक यादगार अनुभव प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें- चकराता का टाइगर फाल: एक साल बाद भी पेड़ हटाए नहीं, पर्यटकों की जान को खतरा

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर चकराता के टाइगर फॉल में उमड़े पर्यटक, मौसम के बदले मिजाज का भी नहीं पड़ा असर

यह भी पढ़ें- देहरादून के चकराता में पर्यटकों की बढ़ी आमद, छावनी बाजार में दिनभर रही चहल-पहल