विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से गर्लफ्रेंड के संग ऋषिकेश आए युवकों का उत्पात, अर्धनग्न होकर स्थानीय युवकों से की मारपीट; 4 पर केस

Published: Sun, 12 Jul 2026 06:42 PM (IST)

दिल्ली के चार युवकों ने ऋषिकेश की मुनिकीरेती खारास्रोत पार्किंग में हंगामा किया और झगड़ा रोकने पर स्थानीय युवकों को पीटा।

HighLights

  1. दिल्ली के चार युवकों ने ऋषिकेश में किया हंगामा

  2. झगड़ा रोकने पर स्थानीय युवकों को बुरी तरह पीटा

  3. पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बीते शनिवार रात मुनिकीरेती खारास्रोत पार्किंग में दिल्ली से गर्लफ्रेंड के संग ऋषिकेश घूमने आए चार युवकों ने खूब उत्पात मचाया। चारों युवक आपस में अर्धनग्न होकर लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा करते रहे।

जब आस-पास के युवकों ने लड़ाई ना करने को टोका तो उल्टा सब युवकों ने स्थानीय युवकों को पीट डाला। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुनिकीरेती पुलिस ने दिल्ली निवासी चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

राज सिंह निवासी पीडब्ल्यूडी कालोनी, मुनिकीरेती की ओर से थाना मुनिकीरेती में दी गई तहरीर में कहा है कि मारपीट की यह घटना बीते शनिवार रात की है।

कहा कि उसका छोटा भाई जीतपाल खारास्रोत पार्किंग से घर की ओर आ रहा था। इस दौरान पार्किंग में कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे।

जीतपाल ने उन्हें लड़ाई-झगड़ा ना करने को कहा तो वे भड़क गए और चारों युवकों ने मिलकर जीतपाल के साथ मार पिटाई की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं।

कहा कि मारपीट में बीच-बचाव करने के लिए मोहित उर्फ रोहित निवासी खारास्रोत भी आया। वह भी चोटिल हुआ है।

कहा कि पूछताछ में मारपीट में शामिल युवकों की पहचान संत नगर, बौराड़ी, दिल्ली निवासी तुषार मिश्रा, मनीष सिंह, आशीष और विक्की के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि तहरीर में चार आरोपितों के नाम लिखे गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून के दून अस्पताल में शर्मनाक घटना: दवा की लाइन में खड़ी युवती से छेड़छाड़, आरोपित कर्मचारी को पीटा

यह भी पढ़ें- देहरादून: एफएसआइ में तैनात सीनियर टेक्निकल एसोसिएट का शव पेड़ से लटका मिला