देहरादून: एफएसआइ में तैनात सीनियर टेक्निकल एसोसिएट का शव पेड़ से लटका मिला
देहरादून में फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया के सीनियर टेक्निकल एसोसिएट संतोष दास का शव पेड़ से लटका मिला, जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एफएसआई के सीनियर टेक्निकल एसोसिएट का शव पेड़ से मिला
मृतक संतोष दास के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ
नेशविला रोड पर 22 वर्षीय युवती जैस्मिन ने भी आत्महत्या की
जागरण संवाददाता, देहरादून। फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया में तैनात सीनियर टेक्निकल एसोसिएट (संविदाकर्मी) का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। कैंट कोतवाली की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कैंट कोतवाली के एसएसआइ रविंदर सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति आडिट भवन कैंट के पास लगभग 100 मीटर अंदर जंगल में पेड़ से लटका हुआ है।
सूचना पर कैंट कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारा। मृतक की पहचान संतोष दास (36 वर्ष) वर्तमान निवासी कौलागढ़ रोड प्रेमपुर माफी देहरादून के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम गमर पोस्ट आफिस नूतनहट जिला बीरभूम, बंगाल के रहने वाले थे।
तलाशी लेने पर मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें किसी को दोषी नहीं बताया गया है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि शव स्वजन तक पहुंचा दिया जाए।
मृतक की पत्नी भी फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया में कार्यरत है और इन दिनों ट्रेनिंग के लिए कोलकाता गई हुई हैं। इस संबध में मृतक की पत्नी को बुलाकर जानकारी जुटाई जाएगी।
मिला युवती का शव
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशविला रोड स्थित भवन के कमरे में 22 वर्षीय युवती का शव पंखे सहारे चुन्नी के फंदे से लटका मिला। युवती की पहचान जैस्मिन निवासी नेशविला रोड के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें- हर छठा रेजिडेंट डॉक्टर आत्महत्या के विचार से जूझ रहा, फाइमा के सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान था सरकारी स्कूल का शिक्षक, नहर में कूदकर की आत्महत्या
पुलिस ने युवती के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
