विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के दून अस्पताल में शर्मनाक घटना: दवा की लाइन में खड़ी युवती से छेड़छाड़, आरोपित कर्मचारी को पीटा

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:52 PM (GMT+05:30)

दून अस्पताल की ओपीडी में दवा काउंटर पर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी उपनल कर्मचारी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दून अस्पताल ओपीडी में युवती से छेड़छाड़ का मामला

  2. आरोपी उपनल सफाई कर्मचारी को लोगों ने पीटा

  3. अस्पताल प्रशासन ने आरोपी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में दवा वितरण काउंटर पर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि उपनल के माध्यम से तैनात सफाई कर्मचारी ने दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी युवती से छेड़छाड़ कर दी।

युवती और वहां मौजूद तीमारदारों ने आरोपित कर्मचारी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारी को हटाने के निर्देश दिए हैं।

घटना गुरुवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे की है। ओपीडी के अंदर वाली डिस्पेंसरी में दवा लेने के लिए लंबी कतार लगी थी। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी महिलाओं की लाइन में पहुंच गया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा।

युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद तीमारदारों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। युवती ने भी उसे लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए।

इस दौरान किसी की नजर आरोपित की पेंट पर पड़ी तो उसकी जिब खुली देख लोगों का पारा चढ़ गया और उसे पीटना शुरू कर दिया।

बाद में सुरक्षाकर्मी उसे गार्ड रूम की ओर ले गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह मौके से निकल गया। हालांकि युवती ने अस्पताल प्रशासन को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, फिर भी प्रशासन ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्पताल में इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और किसी भी कर्मचारी के ऐसे आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवती की ओर से शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित उपनल सफाई कर्मचारी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

- डा. आरएस बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल।

ड्यूटी आइपीडी में, फिर ओपीडी में कैसे पहुंचा कर्मचारी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपित सफाई कर्मचारी उपनल के माध्यम से तैनात था और उसकी ड्यूटी आइपीडी बिल्डिंग में थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वह लंबे समय तक ओपीडी बिल्डिंग में क्या कर रहा था। यदि वह दवा लेने आया था तो महिलाओं की कतार में कैसे पहुंच गया।

वहीं, ओपीडी में तैनात सुरक्षा कर्मियों की उस पर समय रहते नजर क्यों नहीं पड़ी, यह भी जांच का विषय है। आरोप यह भी है कि कर्मचारी कई बार यहीं घूमता फिरता है और महिलाओं की लाइन में लग जाता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस के दो काॅन्स्टेबल गिरफ्तार, मोहाली में युवती से की छेड़छाड़; स्कॉर्पियो कार से किया पीछा

यह भी पढ़ें- 'सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करूंगी', राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट में सोनम की दलील