ऋषिकेश में सोने के भाव गिरने से सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, खरीदारी और एडवांस बुकिंग में तेजी
ऋषिकेश में सोने के भाव कम होने से सर्राफा प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे व्यापार में रौनक लौट आई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। सोने के भाव कम होने के बाद सर्राफा प्रतिष्ठानों में सोने की खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ती नजर आ रही है। मंगलवार को ऋषिकेश के सर्राफा प्रतिष्ठानों में सोने का भाव 1 लाख 18 हजार 600 रूपये पर रहा।
सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि पिछले कुछ महीने सोने का भाव 1 लाख 50 हजार से पार था, जिसके कारण लोग सोने के आभूषणों की खरीदारी करने से बच रहे थे। विवाह व अन्य कारणों से किसी को खरीदारी अति आवश्यक भी थी तो माध्यम वर्गीय परिवार बजट प्रबंधन के लिए 18 कैरेट व 20 कैरेट के सोने के आभूषण बनाने को बाध्य हो रहे थे।
भाव अधिक होने के कारण ग्राहकों को संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब सोने के भाव अचानक कम होने से लोग सोने के आभूषण खरीदने में जरा भी देरी नहीं करना चाह रहे हैं।
एडवांस बुकिंग की मांग तेज
सर्राफा व्यापारी हितेंद्र पंवार ने कहा कि सोने के भाव कम होने के बाद लोग सोने के आभूषणों की एडवांस बुकिंग करने में समझदारी मान रहे हैं। लोग बुकिंग आभूषणों की 60 से 70 प्रतिशत की राशि एडवांस भुगतान कर रहे हैं और शेष राशि मासिक किश्त में भुगतान का विकल्प अपना रहे हैं।
लोग सोने के भाव बढ़ने की आशंका के चलते अब सस्ते भाव में सोना खरीदने में जरा भी देरी करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि सोने के भाव गिरने से सर्राफा व्यापार में रौनक लौटने लगी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।