ऋषिकेश की शिवपुरी गंगा में स्नान करते समय राजस्थान के दो पर्यटक बहे, तलाश जारी
जयपुर से शिवपुरी (टिहरी) घूमने आए एक युवक और युवती गंगा में स्नान के दौरान बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। जयपुर (राजस्थान) से मित्रों के साथ घूमने आए एक युवक व युवती गंगा में स्नान के दौरान बह गए। जल पुलिस व एसडीआरएफ ने लापता दोनों पर्यटकों की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। चारों पर्यटक शनिवार को कैंपिंग में ठहरे थे।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि घटना टिहरी जिले के अंतर्गत शिवपुरी बीच की है। एसडीआरएफ को पुलिस ने दो पर्यटकों के बहने की सूचना दी, जिसके तुरंत बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट के साथ सर्चिंग शुरू की।
डीप डाइवर्स ने आस-पास व संभावित स्थानों में गंगा में गोता लगाकर लापता पर्यटकों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र के अनुसार, डूबने वाले पर्यटकों के मित्र राजकुमार मीणा ने पूछताछ में बताया कि उनका मित्र लवेश साटिवाल (26) पुत्र सुरेश साटीवाल निवासी जयपुर, राजस्थान व चेतना मीणा (27) निवासी हरिशंकर मीणा निवासी प्रतापनगर, जयपुर शनिवार को कैंप में ठहरे थे।
रविवार सुबह करीब 7.30 बजे दोनों बिना बताए गंगा की ओर नहाने निकल गए। इस दौरान नहाने से पहले उन्होंने फोन कर उन्हें भी गंगा की ओर आने का आग्रह किया। राजकुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गंगा की ओर पहुंचे, लेकिन यहां लवेश व चेतना कहीं नहीं दिखे।
इस पर वे दोनों घबरा गए। उन्होंने गंगा के समीप लवेश व चेतना के कपड़े व फोन देखे, जिसके बाद उन्हें दोनों के डूबने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि लवेश साटिवाल राजस्थान विद्युत निगम लि. में जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्यरत था।
यह भी पढ़ें- जब एम्स ऋषिकेश में मां को देख भावुक हुए थे सीएम योगी, जाते समय पैर छूकर लिया था आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- अर्द्धकुंभ सुरक्षा: हरिद्वार-ऋषिकेश में कमांड कंट्रोल रूम, AI और 1021 सीसीटीवी से निगरानी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।