दीपावली पर ऋषिकेश में पर्यटकों की धूम, होटल कैंपों में रौनक, यातायात जाम
दीपावली पर ऋषिकेश में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे होटल और कैंपों की मांग कई गुना बढ़ ...और पढ़ें
-1794121248264_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। दीपावली मनाने के लिए देशभर से सैलानी पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पहुंचने शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिन से ऋषिकेश व मुनिकीरेती में कई राज्यों के वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। वहीं, मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मण झूला में प्रमुख होटल की बुकिंग चल रही है।
कैंपिंग की भी खासी मांग देखने को मिल रही है। पर्यटकों की दीपावली को खास बनाने के लिए होटल-कैंपों में भी विशेष आयोजन की तैयारी है। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक है। खरीदारी को भीड़ उमड़ रही है।
वहीं, ऋषिकेश में दीपावली पर पर्यटन कारोबार भी खूब फलता-फूलता नजर आ रहा है। पिछले ऋषिकेश व मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मण झूला क्षेत्र के होटल बुकिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र के प्रमुख होटल फुल हो चुके हैं।
शेष होटल भी करीब 80 से 90 प्रतिशत तक बुक चल रहे हैं। सैलानी बढ़ने से कई क्षेत्रों में होटल में कमरे नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, तपोवन, नीर गढ़, शिवपुरी व गरुड़ चट्टी में कैंपिंग की खासी मांग आ रही है।
कई लोग कैंपों में प्रकृति के बीच रहना पसंद कर रहे हैं। इसे देखते हुए दीपावली के अवसर पर होटल व कैंप व्यवसायियों ने सैलानियों के लिए विशेष पैकेज व प्रबंध किए हैं।
दीपावली सीजन पर पर्यटन कारोबार में रौनक आई है। सैलानी परिवार के साथ प्रकृति के बीच दीपावली मनाना पसंद कर रहे हैं। ऋषिकेश, मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला सैलानियों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में होटल व कैंप की सबसे ज्यादा मांग है। --- बचन पोखरियाल, होटल व्यावसायी, मुनिकीरेती।
होटल व कैंपों में खास तैयारियां
होटल व कैंपों में दीपावली के जश्न की खास तैयारी हो रही है। होटल व कैंपों को दीपावली पर दीपों व फैंसी लाइटों से जगमग करने के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, संगीत, डांस सहित पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी सैलानियों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। सैलानियों को कई होटल व कैंपों में विशेष पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
ऋषिकेश, मुनिकीरेती में भीषण जाम
दीपावली सीजन बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के कारण यातायात प्रबंधन लगातार चुनौती बना हुआ है और अब सैलानियों के पहुंचने से मुख्य मार्गों में भयंकर जाम लगने लगा है। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग, चंद्रभागा-मधुबन आश्रम, रामझूला, तपोवन, लक्ष्मण झूला आदि क्षेत्रों में भीषण जाम लग रहा है।
मुख्य बाजार क्षेत्रों में रात नौ से दस बजे तक जाम की स्थिति नजर आई। रामझूला से ऋषिकेश नगर निगम ऋषिकेश तक जाम की बेहद बुरी स्थिति नजर आ रही है। स्थानीय लोग जाम से बचने के लिए आंतरिक मार्गों का सहारा ले रहे हैं, कई बार संकरे मार्गों पर अधिक वाहन प्रवेश करने से यहां भी जाम की स्थिति बनी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।