बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: एम्स ऋषिकेश में छह मृतकों का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपे शव
चमोली में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले छह लोगों के शवों का एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम किया गया। ...और पढ़ें
-1793549764827_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बीते 30 अक्टूबर को चमोली जनपद के चाई गांव के पास बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकाप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
रविवार को शासन-प्रशासन की मदद से हेलीकाप्टर से सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया। सुबह करीब 9.30 बजे सभी शव एम्स मोर्चरी पहुंचे, जहां नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
ऋषिकेश के तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि एम्स मोर्चरी से अंतिम शव दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर एंबुलेंस से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में दिल्ली निवासी पायलट हिमांशु सबरवाल (48 वर्ष) का शव एंबुलेंस से बाई रोड दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
जबकि अन्य 5 मृतकों के शव एंबुलेंस से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए भेजे गए, जहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर बेंगलुरु ले जाया जाएगा। इनमें बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर और बंगलुरु निवासी अरुण सालुंके (43 वर्ष), बेंगलुरु निवासी एचएस नागराजा (51 वर्ष), बेंगलुरु निवासी प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजन (41 वर्ष), बेंगलुरु निवासी सुधीर के (50 वर्ष) और बेंगलुरु निवासी शंकरगौड़ा वी. बी. (39 वर्ष) शामिल हैं।