विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में 24 घंटे बाद विषम परिस्थितियों में किस तरह से हुआ मृतकों के शवों का रेस्क्यू, देखें तस्वीरें

By Rahul ChauhanEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 01 Nov 2026 07:14 PM (IST)

बदरीनाथ के पास पांडुकेसर पहाड़ियों पर हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सभी शवों को 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ...और पढ़ें

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का फोटो

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का फोटो

HighLights

  1. बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में सभी 6 शव बरामद।

  2. 24 घंटे चला दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू।

  3. ऋषिकेश एम्स में शवों की पहचान, परिजनों को सौंपे।

राहुल चौहान, देहरादून। चमोली जिले के बदरीनाथ से लौटते हुए पांडुकेसर की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में मृत सभी शवों की रेस्क्यू के बाद ऋषकेश एम्स में पहचान हो गई है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 6.24.01 PM (1)

पहाड़ी पर रेस्क्यू के लिए चढ़कर जाते हुए एसडीआरएफ के जवान 

इसके साथ ही सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्गम क्षेत्र में चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे बाद शवों को घटना स्थल से निकाला जा सका। घटना स्थल पर किस तरह से रेस्क्यू टीम ने जोखिमपूर्ण तरीके से शवों को निकाला यह तस्वीरों में देखा जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 6.24.01 PM

पहाड़ी से रेस्क्यू कर शवों को लाते एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवान

दुर्गम एवं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन एवं वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान संचालित किया।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 6.24.00 PM (1)

बांस की मदद से शवों को कंधे पर रखकर लेकर आते एसडीआरएफ के जवान

रेस्क्यू टीमों द्वारा कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल पहुंचकर सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी पार्थिव शरीरों को सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जोशीमठ लाया गया।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 6.24.00 PM

प्लास्टिक बैग में रेस्क्यू कर रखे गए शव

यहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात सभी पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 11.25.17 AM

सभी पार्थिव शरीरों को एनटीपीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

सभी शव क्षत-विक्षत

बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट और पांच यात्रियों के शव शनिवार को बरामद कर लिए गए। सभी शव क्षत-विक्षत हैं। दुर्गम रास्ते के कारण सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और वन विभाग की टीमें 24 घंटे बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंच पाईं।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 12.11.04 PM

मृतकों के शवों के एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर वहां मौजूद उनके स्वजन

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: विशेषज्ञ लगा रहे दुर्घटना के कारणों को लेकर कयास, पक्षी के टकराने की भी जताई जा रही आशंका

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था अटल, शनिवार को भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।