बदरीनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था अटल, शनिवार को भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
बदरीनाथ धाम के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई, शनिवार को हेली सेवाएँ सामान्य ...और पढ़ें

फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के पास गत दिवस हुई दुखद हेली दुर्घटना के बाद बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था व उत्साह में कोई कमी नहीं आई। शनिवार को सुबह शुरु हुई हेली सेवा सांय के निर्धारित समय तक बे रोक टोक चलती रही।
स्थित यह रही कि पूरे दिनभर में निर्धारित अवधि में विभिन्न हेलीकाप्टरों ने 31 बार उड़ान इस रुट पर संचालित करने वाली ट्रांस भारत कंपनी पर रोक लगा दी है। ऐसे में ट्रांस भारत की सेवांए पूरे दिन ठप रही। बताया गया कि ट्रांस भारत हेली काप्टर सेवा कंपनी में जिन यात्रियों ने बुकिंग करा रखी थी, उन्हें अन्य कंपनियों के माध्यम से सेवा उपलब्ध कराकर धाम तक भेजा गया है।
दुर्घटना के बाद हेली सेवाओं को लेकर डर का माहौल था। आम लोगों का मानना था कि इस दुर्घटना से हेली सेवाओं पर असर पड़ेगा लेकिन शनिवार को जिस प्रकार मौसम साफ व चटक धूप खिली रही उससे भी हेली सेवाओं के संचालन में कोई दिक्कतें नहीं हुई।
बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपेड पर हेली सेवा के दोरान 31 उड़ाने भरी गई। जो बदरीनाथ पहुंचकर यात्रियों को छोड़ने के बाद वापस सहस्त्रधारा हेलीपेड ली गई। हालांकि दुर्घटना के बाद हेली सेवाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
हेलीपेड में भी कर्मचारी व यात्रियों की चैकिंग भी हो रही है। साथ ही उड़ान संबंधी सभी मापदंडी पर सख्ती से अमल किया जा रहा है जिनमें हेलीकाप्टर में मौजूद सामान का भार व यात्रियों को चैक करना व हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के दौरान हेलीकॉप्टरों में मानकों के अनुसार दूरी सुनिश्चित करने भी शामिल है।
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मरे लोगों को बदरीनाथ धाम में श्रद्धांजलि देकर पुण्य आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही आगे की यात्रा निर्विघ्न शांतिपूर्ण किए जाने पर भगवान नारायण से प्रार्थना की गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।