विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केदारनाथ-बदरीनाथ हेली सेवाएं मौसम के भरोसे

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:47 PM (IST)

चमोली में हाल ही में हुई हेली दुर्घटना के बाद केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की हेली सेवाओं पर मौसम का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। चमोली में पांडुकेश्वर की पहाड़ी पर हुई हेली दुर्घटना के बाद अभी शनिवार की केदारनाथ व बदरीदनाथ की हेली सेवाओं को लेकर असमंजस बना हुआ है। मौसम प्रतिकूल रहने की स्थिति में हवाई सेवाओं का संचालन प्रभावित हो सकता है।

यद्यपि, इस संबंध में सुबह छह बजे ही यूकाडा व डीजीसीए स्थिति स्पष्ट करेंगे। प्रदेश में बदरीनाथ में हुई हेली दुर्घटना के बाद शुक्रवार को हेली सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद इनके संचालन को लेकर मंथन जारी है।

यद्यपि, बताया जा रहा है कि मौसम को देखते हुए इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में खराब मौसम के चलते हेली सेवाएं स्थगित रहीं। अब शनिवार सुबह छह बजे मौसम को देखने के बाद इनके संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

बादल और छिटपुट वर्षा व बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बदरीनाथ व केदारनाथ क्षेत्र में बादल छाने और छिटपुट वर्षा व बर्फबारी के आसार है। यद्यपि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम कभी भी करवट ले सकता है।

यह भी पढ़ें- चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- चमोली के जोशीमठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को हमला कर किया घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।