विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली के जोशीमठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को हमला कर किया घायल

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 09:09 AM (IST)

जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में तड़के एक ही परिवार के चार सदस्यों पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में भालू का हमला।

  2. एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल।

  3. वन विभाग की निष्क्रियता पर स्थानीय लोगों में आक्रोश।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में भालू के हमले से दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर के सिंहधार वार्ड में तड़के भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना तड़के करीब तीन बजे की है। बिन्देश कुमार, उम्र 37 वर्ष की गोशाला में मवेशियों की आवाज आई तो देखने के लिए बिन्देश कुमार व मां गोशाला की ओर बढ़ी , इसी दौरान गौशाला में मौजूद भालू ने हमला कर दिया।

परिवार के अन्य भी मदद के लिए आए तो उन पर भी झपटा मारा, सदस्यों द्वारा शोर शराबा कर भालू को मौके से भगाया गया इस दौरान परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर भी संघर्ष के दौरान चोटें आईं हैं ।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया।

घटना के बाद से सिंहधार वार्ड सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

वन विभाग के मौके पर न पहुंचने से लोगों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वन विभाग की टीम की त्वरित तैनाती की मांग की है।

लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के खतरे के बीच जोशीमठ क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल बन गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- चमोली में भूकंप से वैज्ञानिक सतर्क, हिमालयी क्षेत्र में ऊर्जा संचय का संकेत