विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना: DGCA टीम ने किया हवाई सर्वेक्षण, दुर्गम स्थल पर पहुंचने में नहीं मिली सफलता

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:20 PM (IST)

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम ने ट्रांस भारत कंपनी के हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर (चमोली)। ट्रांस भारत कंपनी के हेलीकाप्टर दुर्घटना के बाद शनिवार को नागरिक उड्यन महानिदेशालय व विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम ने घटना स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही बदरीनाथ जाकर हेलीपेड़ की भी जांच कर संबंधित कर्मचारियों के बयान लिए।

हालांकि, हेलीकाप्टर दुर्घटना खतरनाक व दुर्गम पहाड़ी पर होने के चलते जांच टीम मौके पर नहीं उतर पाई। गौरतलब है कि बीते दिन ट्रांस भारत कंपनी का हेली बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था। इस दौरान बदरीनाथ व जोशीमठ के बीच पांडुकेश्वर की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

जिसमें दिल्ली निवासी पायलेट व कर्नाटक के पांच यात्रियों की जान चली गई। दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन दुर्घटना के एक दिन बाद नागरिक उड्यन महानिदेशालय व विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो जांच टीम द्वारा जांच शुरु किए जाने के बाद दुर्घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बताया गया कि दोपहर को हेलीकाप्टर से टीम के सदस्यों ने दुर्घटना स्थल के ऊपर कई चक्कर काटने के बाद बदरीनाथ जाकर हेलीपेड़ में भी तैनात कर्मचारियों के बयान लिए हैं। घटना स्थल दुर्गम होने के कारण जांच टीम मौके तक नहीं पहुंच पाई है।

हालांकि, मौके पर हेलीकाप्टर का अधिकत्तर हिस्सा जलकर खाक होने व दुर्घटना में हेली काप्टर सवार किसी के भी जीवित न होने से दुर्घटना के कारणों के ठोस साक्ष्य मिलने की उम्मीद कम ही है।

लेकिन दुर्घटना स्थल के निकट मौजूद सेना के जवानों व अधिकारियों से दुर्घटना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। इन जवानों ने वीडियो बनाने के साथ दुर्घटना को लेकर आंखों देखी प्रशासन को बताई है।

यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बदरीनाथ धाम की मर्यादा और हेलीकॉप्टर हादसे की जांच पर जोर दिया

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।