विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस ने बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:14 PM (IST)

बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत पर कांग्रेस ने गहरा दुख जताया है। पार्टी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। बदरीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने और पायलट समेत छह लोगों की मौत पर कांग्रेस ने गहरा दुख जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हादसे को हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने हेलीकाप्टर सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए तंत्र की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने राज्य सरकार से दुर्घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने तथा मृतकों के स्वजन को तत्काल उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में हेलीकाप्टर संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए हेलीकाप्टरों की तकनीकी स्थिति, पायलट की उपलब्धता और मौसम की परिस्थितियों की नियमित समीक्षा जरूरी है।

उधर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड में पांच हेलीकाप्टर हादसे हुए थे, जिनमें 13 लोगों की जान गई थी। इनमें आठ मई को गंगानी में छह लोगों की मौत और 15 जून को गौरीकुंड में सात लोगों की मृत्यु का हादसा शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने जोशीमठ हादसे की न्यायिक जांच कराने, वर्ष 2025 की डीजीसीए आडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रतिकूल मौसम में उड़ानों पर रोक के लिए स्पष्ट एसओपी लागू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने पूर्व शिक्षकों के चरण स्पर्श कर दिया सम्मान का संदेश, अपने प्राथमिक और 12वीं कक्षा के शिक्षकों से की भेंट

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनाई रणनीति, बनेंगी 12 हजार बूथ कमेटियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।