विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश 250 करोड़ में बनेगा नया आईएसबीटी, मल्टी लेवल पार्किंग का भी प्रपोजल

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:24 PM (IST)

ऋषिकेश में 250 करोड़ रुपये की लागत से नया अंतर-राज्य बस टर्मिनल (ISBT) और चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र बाईपास मार्ग पर प्रस्तावित है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश में नए आईएसबीटी और चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र को बाईपास मार्ग पर शुरू करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

250 करोड़ की लागत से बनने वाले आईएसबीटी  में यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। 19 नवंबर को यूआईआईडीबी अधिकारियों ने विभिन्न विभागों और संबंधित पक्षों के साथ बैठक की थी।

उत्तराखंड निवेश और अवसंरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) ने खंडगांव के पास केंद्रीकृत चार धाम पंजीकरण केंद्र के साथ आधुनिक अंतर-राज्य बस टर्मिनल (आईएसबीटी ) का प्रस्ताव तैयार किया है। नए बनने वाले आईएसबीटी में रोडवेज बसों के साथ ही निजी बसों के लिए स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और अन्य यात्री सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव है।

एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी कई सेवाएं

नए आईएसबीटी परिसर में चारधाम विकास परिषद का मुख्य कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा। यहां चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आफलाइन पंजीकरण, यात्रा संबंधी जानकारी, आवास सुविधा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सहायता और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रस्तावित आईएसबीटी का स्थान योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास है। इससे रेल और सड़क परिवहन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। ट्रेन से आने वाले यात्रियों को सीधे बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

चारधाम यात्रा प्रबंधन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि 19 नवंबर की बैठक में योजना के संबंध में जानकारी ली गई थी।

176 बसों के लिए खाली पार्किंग

आईएसबीटी ज़ोन में 176 बसों के लिए खाली पार्किंग, 134 कार, टैक्सी पार्किंग स्थल और 81 वाहनों के लिए स्टैंड शामिल है। इसमें कार्यशाला में 100 बस मरम्मत की भी जगह प्रस्तावित है। टर्मिनल भवन में खुदरा दुकानें, कार्यालय और प्रतीक्षालय क्षेत्र हैं, ऊपरी मंजिलों पर कमरे बनाया जाना प्रस्तावित है।

मल्टी लेवल पार्किंग भी प्रस्तावित

चार धाम यात्रियों के पंजीकरण के लिए केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें आफलाइन पंजीकरण क्षेत्र, प्रतीक्षा कक्ष और सहायता केंद्र बनाए जाने हैं। इसमें 43 ट्रांजिट बसों और यात्रा के लिए 43 कारों के लिए पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।

स्थानीय बस टर्मिनल (एलबीटी) में 67 वाहनों की क्षमता वाला स्टैंड प्रस्तावित है। इसके अलावा, इसमें 90 टैक्सियों, 89 दोपहिया वाहन और 22 कर्मचारियों की कारों के लिए पार्किंग स्थल भी हैं। इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था भी की जानी है। भविष्य में मल्टी-लेवल पार्किंग (एमएलसीपी) के लिए 92 कार, 70 बसों और 26 यात्रा मिनी बसों के लिए पार्किंग भी प्रस्तावित है।

आईएसबीटी शिफ्टिंग का हो चुका विरोध

नए आईएसबीटी को नेपाली फार्म से बनने वाले बाईपास से जोड़ा जाना है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाली बसों और वाहनों को शहर के मुख्य बाजार में प्रवेश किए बिना सीधे बस अड्डे तक पहुंचने का मार्ग मिलेगा। इससे शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम में भी कमी आने की उम्मीद है। अब तक जहां से रोडवेज बसों का संचालन होता है वह किराये की जगह है।

इंद्रमणि बडोनी चौक के पास परिवहन निगम की जमीन है। जिसका उपयोग कार्यशाला के तौर पर किया जाता है। वर्तमान में जिस जगह से रोडवेज बसें संचालित की जाती है, वहां से पहले भी अड्डा शिफ्टिंग के प्रयास किए गए, लेकिन इसका विरोध हुआ था।

यह भी पढ़ें- शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध

यह भी पढ़ें- सर्दियों में भी बना सकते हैं चारधाम यात्रा का प्लान, कपाट बंद होने के बाद इन 4 गांवों में बसते हैं भगवान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।