विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले उत्तराखंड के सात हजार उपभोक्ताओं को राहत, लगा नया ट्रांसफार्मर... नहीं होगा लो-वोल्टेज

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 10:52 AM (IST)

कस्याली सब स्टेशन में 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से यमकेश्वर के 140 गांवों और 7,000 उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, यमकेश्वर। कस्याली सब स्टेशन में पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से करीब 140 गांवों के ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है। पहले रात के समय ग्रामीणों को खास तौर पर परेशानी होती थी।

सब स्टेशन में तीन एमवीए का ट्रांसफार्मर होने से करीब सात हजार विद्युत उपभोक्ता लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे थे। ऊर्जा निगम ने अब इसकी जगह पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। इससे गांवों में विद्युत आपूर्ति बेहतर हुई है।

यमकेश्वर क्षेत्र की पेयजल पंपिंग योजनाओं को भी लो-वोल्टेज से राहत मिली है और पानी की आपूर्ति लगातार हो रही है। कस्याली सब स्टेशन के तहत चार पंपिंग योजनाएं संचालित हैं। कम वोल्टेज के कारण उनकी मोटर लगातार नहीं चल पा रही थी, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या होती थी।

नए ट्रांसफार्मर से इस परेशानी का समाधान हुआ है। जेई शौकीन अली, ऊर्जा निगम कोटद्वार ने बताया कि तीन एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर पांच एमवीए का कर दिया है। इससे लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सालों से बंद एचएमटी कर्मचारियों को बड़ी राहत, UPCLको नया बिजली कनेक्शन देने के निर्देश

यह भी पढ़ें- लस्सी बनाने में खर्च हो गई 65.40 लाख की बिजली, बिल देख उड़े होश

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।