Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में सितंबर में बारिश का तांडव, नौ घंटे की बौछार से टूटा कई सालों का रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:00 AM (IST)

    देहरादून में सितंबर माह में भारी बारिश ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई जो 1924 के रिकॉर्ड के करीब है। इस महीने में सामान्य से 112% अधिक वर्षा हुई है। पूरे उत्तराखंड में भी सामान्य से 43% अधिक बारिश हुई है। मानसून में अब तक सामान्य से 21% ज्यादा वर्षा हुई है।

    Hero Image
    दून में सितंबर में नौ घंटे की बारिश ने बताया नया कीर्तिमान. File

    विजय जोशी, जागरण देहरादून। राजधानी देहरादून में इस बार सितंबर माह में बारिश ने नया कीर्तिमान बना दिया है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई भारी वर्षा के चलते करीब 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह आंकड़ा न केवल बीते कई दशकों के सारे रिकार्ड ध्वस्त करता है, बल्कि 1924 में बने ऐतिहासिक रिकार्ड के बेहद करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही इस माह दून में अब तक सामान्य से 112 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देहरादून में सितंबर महीने में 24 घंटे में सर्वाधिक 212.6 मिमी वर्षा तीन सितंबर 1924 को दर्ज की गई थी। हाल के वर्षों में यह रिकार्ड 2017 में बने 150.4 मिमी (एक सितंबर) से ज्यादा नहीं हो पाया था।

    मगर इस बार दर्ज हुई 200 मिमी बारिश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। सितंबर माह में देहरादून में अब तक 285 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 112 प्रतिशत अधिक है। वहीं, पूरे उत्तराखंड में इस माह औसतन 157 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा है।

    मानसून सीजन में 21 प्रतिशत अधिक वर्षा

    इस बार मानसून ने प्रदेश पर जमकर मेहरबानी की है, या यूं कहें कि कहीं-कहीं आसमान से आफत बरसती रही है। अब तक मानसून सीजन (जून से सितंबर) में उत्तराखंड में 1323 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। जबकि, सामान्य वर्षा 1100 मिमी के करीब होती है। इसमें भी कुछ जिलों में वर्षा सामान्य से कई अधिक हुई है।

    सितंबर में देहरादून में वर्षा की स्थिति

    • वर्ष, 24 घंटे में सर्वाधिक, कुल मासिक वर्षा
    • 2024, 141.7 मिमी (02 सितंबर), 365.7 मिमी
    • 2023, 60.6 मिमी (15 सितंबर), 193.8 मिमी
    • 2022, 59.2 मिमी (22 सितंबर), 378.7 मिमी
    • 2021, 111.6 मिमी (10 सितंबर), 400.5 मिमी
    • 2020, 39.9 मिमी (24 सितंबर), 174.7 मिमी
    • 2019, 78.1 मिमी (29 सितंबर), 489.9 मिमी
    • 2018, 52.7 मिमी (12 सितंबर), 285.4 मिमी
    • 2017, 150.4 मिमी (01 सितंबर), 404.4 मिमी
    • 2016, 79.7 मिमी (05 सितंबर), 222.6 मिमी
    • 2015, 26.0 मिमी (03 सितंबर), 78.0 मिमी

    आल टाइम रिकार्ड

    • 1924, 212.6 मिमी (03 सितंबर), मासिक कुल वर्षा 1014.2 मिमी