Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में मिला हिमालय पर रहने वाला सांप, नाम त्रिंकेट; प्रजाति बेहद दुर्लभ

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 02:20 PM (IST)

    विकासनगर में कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज से हिमालय त्रिंकेट सांप का रेस्क्यू किया गया। लक्ष्मणपुर क्षेत्र में पहली बार यह दुर्लभ प्रजाति का सांप देखा गया है। यह सांप आमतौर पर हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। वन विभाग ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए दैनिक जागरण के साथ।

    Hero Image
    हिमालय त्रिंकेट सांप का रेस्क्यू किया गया। जागरण

    जासं, विकासनगर। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज अंतर्गत नगर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर से हिमालयन त्रिंकेट सांप का रेस्क्यू किया गया। घर में घुसे इस सांप का पूरे क्षेत्र में पहली बार रेस्क्यू किया गया है, क्योंकि यह सांप हिमालयी क्षेत्र में ही रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभावना जताई जा रही है कि हिमालयी क्षेत्र से सामान लेकर आए किसी वाहन से यह सांप यहां तक पहुंच गया। चौहड़पुर रेंजर पंकज ध्यानी ने इस सांप के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है, साथ ही जीपीएस लोकेशन भी भेजी है, जहां पर सांप रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने बताया कि इस प्रजाति का सांप पछवादून में पहली बार रेस्क्यू किया गया है, यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है।

    हिमालयन त्रिंकेट सांप हिमालय पर्वतों पर रहता है। इसके अलावा सर्प मित्र ने हरबर्टपुर एटनबाग व जस्सोवाला से दो इंडियन रेट स्नेक सांप रेस्क्यू किए। वहीं आशापुरी मंदिर धाम छरबा से भी एक इंडियन रेट स्नेक सांप रेस्क्यू किया। इस सांप को मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं ने देखा था।

    छरबा से ही एक इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा, हरबर्टपुर से एक कामन करैत, हरबर्टपुर व केसरबाग से दो इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा सांपों का रेस्क्यू किया गया। जबकि कैंचीवाला से एक कामन करैत सांप का रेस्क्यू किया।