विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश: पुल ध्वस्त होने पर टूटे हिस्से में फंसा लोडर, किसी तरह चालक समेत दो बाहर निकले; अस्पताल में भर्ती

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 27 Aug 2021 02:48 PM (IST)

रानीपोखरी का पुल अचानक ध्वस्त हो गया। हादसे में ओमिनी लोडर वाहन के चालक और सहयोगी को चोट आई है। ...और पढ़ें

पुल ध्वस्त होने पर टूटे हिस्से में फंसा लोडर, किसी तरह चालक समेत दो बाहर निकले।
पुल ध्वस्त होने पर टूटे हिस्से में फंसा लोडर, किसी तरह चालक समेत दो बाहर निकले।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का पुल अचानक ध्वस्त हो गया। हादसे में ओमिनी लोडर वाहन के चालक और सहयोगी को चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

देहरादून से आ रहा ओमिनी लोडर वाहन का चालक पिंटू (30 वर्ष) पुत्र प्रधान चौहान निवासी अखाड़ा मोहल्ला देहरादून और उसका सहयोगी संदीप (19 वर्ष) राम सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी चक्कू मोहल्ला देहरादून दुर्घटना में घायल हुए हैं। चालक पिंटू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर वह अपने वाहन में बेकरी का सामान लेकर ऋषिकेश आ रहे थे। इस बीच पुल का एक हिस्सा अचानक बैठ गया। उनसे आगे दो छोटा हाथी वाहन थे, जो आगे बढ़ गए थे।

उनका वाहन मुंह के बल टूटे हिस्से में फंस कर तिरछा हो गया, जबकि आगे बढ़ गए दो अन्य लोडर वाहन पुल के दूसरे हिस्से की ओर से पीछे की ओर लुढ़के। इसमें एक वाहन पलट गया। पिंटू और संदीप ने बताया कि एक बार उनके सामने मानो मौत आकर खड़ी हो गई हो। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक यह क्या हुआ। किसी तरह से स्वयं को वाहन से बाहर निकाला और पुल के टूटे हिस्से की चढ़ाई में किसी तरह निकलकर वह बाहर आए। राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

आपको बता दें कि आज अचानक रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूट गया। उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। पुल का जो हिस्सा टूटा, वहां कुछ वाहन फंस गए और कुछ पलट गए। वहीं, पुल के टूटने से दून का ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। अब अगर किसी को ऋषिकेश से देहरादून आना है तो उन्हें नेपाली फार्म होते हुए आना होगा।

यह भी पढ़ें- Video: जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, कई वाहन नदी में गिरे; कुछ फंसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।