विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाई-बहन की इस राखी का Packing Box बन जाएगा Flowerpot, घर बैठे आप भी कर सकते हैं आर्डर

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2022 12:31 PM (IST)

Raksha bandhan 2022 महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के हरिद्वार बाईपास स्थित येलो हिल्स स्टोर में इन राखियों में ...और पढ़ें

Raksha bandhan 2022 : फूल, फल और सब्जियों के बीजों से सजाई गई है राखी। जागरण
Raksha bandhan 2022 : फूल, फल और सब्जियों के बीजों से सजाई गई है राखी। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून : Raksha bandhan 2022 : पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भाई-बहन के बीच हरियाली जैसा स्नेह बना रहे इसके लिए महिलाओं ने सीड राखियां (SEED Rakhi) तैयार की हैं। राखी की खास बात यह है कि इसका पैकिंग बाक्‍स गमले की तहर इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

प्लास्टिक का उपयोग नहीं

महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के हरिद्वार बाईपास स्थित येलो हिल्स स्टोर (Yellow Hills Store) में संस्था से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार की जा रही इन राखियों को फूल, फल और सब्जियों के बीजों से सजाया गया है। इसमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं है। साथ ही राखी के बाक्स को भी गत्ते से तैयार किया गया है, जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो।

पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) का संदेश देना उद्देश्य

महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं (Anukriti Gusain) का कहना है कि कोरोनाकाल के दौरान जब सब कुछ बंद था, तब महिलाओं की ओर से राखियों को इस तरह डिजाइन करने का कार्य शुरू किया गया।

यह राखियां पूरी तरह ईको फ्रेंडली (Eco Friendly) हैं और आनलाइन और आफलाइन उपलब्ध हैं। इस पहल का उद्देश्य भाइयों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। राखी पर लगे जिस बीज से पौधा उगेगा, भाई उसकी रक्षा भी वैसे ही करने का संकल्प लेगा, जैसे वह अपनी बहन की करता है।

महिलाओं को मिल रहा रोजगार

संस्था की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ही महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवा रही है। वर्तमान में यहां पांच महिलाएं शबा परवीन, धनेश्वरी, संगीता, हेमलता और गीता सीड राखियां (Seed Rakhi) तैयार कर रही हैं।

राखी बनाने में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है। इसमें मौसमी फल, फूल और सब्जियों के बीज बींस, भिंडी, सूरजमुखी सजाए गए हैं।

क्‍यों खास है यह सीड राखी (Seed Rakhi)

  • धागे से इन राखियों को तैयार किया जाता है।
  • इसके बाद इसे गोल आकार देने के लिए साइड के अतिरिक्त धागे को काटा जाता है।
  • इसमें धागा और सब्जियों व फूलों के बीज से इसे सेट किया जाता है।
  • भाई-बहन का रिश्ता खिलता रहे, इसी को लेकर यह प्रयोग किया गया है।
  • खास बात ये है कि घर में गमला नहीं है तो राखी के इस बाक्स में भी मिट्टी के साथ राखी से फूल और बीजों को उगा सकते हैं।
  • बाक्स में राखी के साथ टीका, चावल, लाइट कैंडल और दो चाकलेट भी है।
  • बहन-भाई के हाथ पर राखी बांधकर पूजा पूरी कर सके।

ऐसे आनलाइन आर्डर कर सकते हैं सीड राखी (Seed Rakhi)

महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के हरिद्वार बाईपास स्थित येलो हिल्स स्टोर (Yellow Hills Store) में सीड लाल, पीली समेत विभिन्न रंगों में राखियां उपलब्ध हैं। स्टोर में राखियों की डिजाइन करने वाली शबा परवीन ने बताया कि आनलाइन में भी लोग इन राखियों की अधिक मांग कर रहे हैं।

फिलहाल प्रतिदिन आठ से 10 राखियों के आर्डर मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में संख्या बढ़ेगी। www.yellowhills.in पर जाकर राखी आर्डर की जा सकती है।