Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rishikesh: पत्नी पत्रलेखा संग राजकुमार राव पहुंचे परमार्थ निकेतन, अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में लिया भाग

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 08:37 PM (IST)

    Rishikesh प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजकुमार राव अपनी धर्मपत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि मैं परमार ...और पढ़ें

    Hero Image
    परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट करते अभिनेता राजकुमार राव व अभिनेत्री पत्रलेखा। जागरण

    दुर्गा नौटियाल, ऋषिकेश। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजकुमार राव अपनी धर्मपत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन की विख्यात गंगा आरती और अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शिरकत की। परमार्थ निकेतन पहुंचे अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। राजकुमार राव ने पत्नी संग परमार्थ निकेतन के सात्विक भोजन, उत्तराखंड के मिलट्स और यहां के दिव्य वातावरण का आनंद लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि मैं परमार्थ निकेतन पूज्य स्वामी के दर्शन करने और गंगा आरती में सहभाग करने आया था परंतु यहां आकर देखा कि यहां पर योग का महोत्सव चल रहा है, वह भी एक सप्ताह का और विश्व के 75 देशों से योग करने हेतु लोग यहां पर आये हैं। इतने देशों के लोग का विश्वास जीतना, उन्हें सुरक्षित रूप से एक सप्ताह तक प्रेम से रखना और उन्हें भारतीय ज्ञान, योग, ध्यान और संस्कृति के दर्शन कराना वास्तव में भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी सेवा है।

    बिना किसी शिकायत के रह रहे लोग

    राजकुमार राव ने कहा कि यहां पर विदेशी संस्कृति को जीने वाले लोग मिलकर बिना किसी शिकायत के प्रेम से योग कर रहे हैं, ध्यान लगा रहे हैं और भारतीय परंपरा और परिधानों का आनंद ले रहे हैं। वास्तव में जो हम पर्दे पर फिल्मों के माध्यम से दिखाने की कोशिश करते हैं उस शांति, प्रेम और सद्भाव को लोग यहां पर जी रहे हैं। पूरा विश्व जिस शांति व सद्भाव की बात करता है उसे परमार्थ निकेतन आकर देखना चाहिए किस प्रकार प्रेम और सौहार्द से लोग यहां पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्दी ही परमार्थ निकेतन अपनी पूरी टीम के आऊगा।

    अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पर आऊंगी

    अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि परमार्थ निकेतन गंगा आरती का दो दिनों का अनुभव अद्भुत रहा। स्वामी जी की कृपा हुई को आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में जरूरी आऊंगी। वास्तव में यहां आकर अत्यंत शान्ति का अनुभव हो रहा है।

    स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कही ये बात

    स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा वास्तव में परमात्मा के द्वारा स्वयं लिखे गये दो खूबसूरत पत्र है और जीवन के अद्भुत पात्र भी है जो फिल्मों के माध्यम से दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा को रुद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। दोनों ने परमार्थ गंगा तट पर बैठकर गंगा आरती का और यहां की शांति का आनंद लिया।

    यह भी पढ़ें: Sonu Nigam in Uttarakhand: प्रसिद्ध गायक सोनू निगम पहुंचे उत्तराखंड, देखते ही प्रशंसकों ने घेरा