विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैलानियों के लिए खुले राजाजी की मोतीचूर रेंज के गेट, चीला समेत चार रेंजों में कर सकेंगे सफारी

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:02 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 09:07 AM (IST)

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के गेट रविवार सुबह सैलानियों के लिए खोल दिए गए।

मोतीचूर रेंज में पहले दिन काफी संख्या में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाने को पहुंचे। Jagran

मोतीचूर रेंज में पहले दिन काफी संख्या में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाने को पहुंचे। Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रायवाला। जैव विविधता से संपन्न राजाजी टाइगर रिजर्व की पर्यटक रेंजों के गेट रविवार सुबह सात बजे सैलानियों के लिए खोल दिए गए। मोतीचूर रेंज में पहले दिन काफी संख्या में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाने को पहुंचे।

मेहमानों के स्वागत के लिए पार्क प्रशासन की ओर से गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मोतीचूर में सुबह सात बजे वार्डन विजय सैनी और वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने रिबन काटकर गेट खोला और पर्यटकों का तिलक व फूलमाला भेंटकर स्वागत किया।

छह माह तक ले सकते हैं जंगल सफारी का मजा

राजाजी टाइगर रिजर्व में सैलानी करीब छह माह तक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के गेट प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को पर्यटकों के लिए खोले और 15 जून को बंद कर दिए जाते हैं। सफारी के लिए चीला व मोतीचूर रेंज पर्यटकों की सबसे पसंदीदा रेंज हैं।

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है जंगल

राजाजी टाइगर रिजर्व प्राकृतिक सुंदरता और विभिन्न तरह के वन्य जीवों की दुनिया से संपन्न है। पार्क में हाथी, गुलदार, हिरण, चीतल, सांभर, मोर के अलावा कई उन वन्य जीवों व पक्षियों को भी देखा जा सकता है, जो लुप्त होती प्रजाति की श्रेणी में हैं।

मुख्य रूप से हाथी संरक्षण के लिए प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में अब बाघ भी देखे जा सकते हैं। यहां बीते वर्षों में कार्बेट से पांच बाघ शिफ्ट किए गए थे।

यह भी पढ़ें- राजाजी नेशनल पार्क में नया पर्यटन सत्र आज से शुरू, चीला समेत 4 जोन में ले सकेंगे सफारी का मजा

यह भी पढ़ें- जंगल की राह-रोमांच की चाह... 1075 वर्ग किमी में फैले चार पर्यटक जोन, आइए! राजाजी की सफारी पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।