विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजाजी नेशनल पार्क में नया पर्यटन सत्र आज से शुरू, चीला समेत 4 जोन में ले सकेंगे सफारी का मजा

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:00 AM (IST)

राजाजी टाइगर रिजर्व में आज से नया पर्यटन सत्र शुरू हो गया है। पर्यटक चीला समेत चार जोन में सफारी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. राजाजी टाइगर रिजर्व में आज से नया पर्यटन सत्र शुरू।

  2. चीला सहित चार पर्यटक जोन में सफारी का आनंद।

  3. सफारी के लिए एडवांस बुकिंग जारी, समय निर्धारित।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के चार पर्यटक जोन में आज से सफारी शुरू होगी। नए पर्यटन सत्र के लिए पार्क प्रशासन ने चीला, मोतीचूर, रानीपुर, चिल्लीवाली पर्यटक जोन में तैयारियां पूरी कर दी हैं।

पार्क प्रशासन के अनुसार 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सुबह 6:30 से 8 बजे और दोपहर 1:30 से 3 बजे तक प्रवेश मिलेगा। तय समय में जंगल से बाहर निकलना अनिवार्य होगा।

फरवरी से 15 जून तक समय सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार बदलेगा। एक सफारी में करीब तीन से चार घंटे का समय लगता है। चारों पर्यटक जोन में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग की हैं। चिल्लावाली जोन में 25 नवंबर तक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि अन्य जोन में बुकिंग जारी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: रेलवे स्टेशन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए खास प्लान, लेकिन पहले होगी मॉक ड्रिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।