विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजाजी टाइगर रिजर्व में शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव, जंगल सफारी के शौकीनों की जेब पर होगा असर

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:43 AM (IST)

राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और प्रवेश शुल्क में 10% वृद्धि का प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसे अंतिम निर्णय के लिए शासन को भेजा जाएगा। बैठक में महावतों को प्रोत्साहन राशि और आउटसोर्स कर्मियों के बीमा पर भी मुहर लगी।

राजाजी टाइगर रिजर्व। जागरण

राजाजी टाइगर रिजर्व। जागरण

HighLights

  1. जंगल सफारी व प्रवेश शुल्क में 10% वृद्धि का प्रस्ताव।

  2. छह महावतों को प्रतिमाह पांच-पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि।

  3. आउटसोर्स कर्मियों का बीमा होगा, प्रीमियम फाउंडेशन देगा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। एशियाई हाथियों की प्रमुख सैरगाह राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी महंगी हो सकती है। वन मुख्यालय में गुरुवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन की बैठक में रिजर्व के पर्यटक जोन में जंगल सफारी और प्रवेश शुल्क की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि, यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और वही इस बारे में अंतिम निर्णय लेगा। इसके बाद ही शुल्क की नई दरों काे लेकर तस्वीर साफ होगी।

राजाजी टाइगर रिजर्व में सेवारत छह महावतों को प्रतिमाह पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव पर भी बैठक में मुहर लगाई गई। यह राशि फाउंडेशन की निधि से दी जाएगी। महावतों को 12 से 13 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है।

प्रोत्साहन राशि मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। इसके अलावा रिजर्व में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से नियोजित श्रमिकों को बीमा कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रीमियम की राशि फाउंडेशन वहन करेगा। यही नहीं, रिजर्व के टाइगर मानीटरिंग प्रकोष्ठ के लिए जीआइएस विशेषज्ञों व जूनियर रिसर्च फेलो की सेवाएं लेने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इसके अलावा वन चौकियों के रखरखाव, पेयजल व्यवस्था में सुधार, वाहनों की खरीद, वाटरहोल का सुधार विकास, मृदा एवं जल संरक्षण के कार्यों से संबंधित प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिसंबर से फरवरी तक रद रहेंगी हावड़ा-देहरादून समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें

इस अवसर पर वन मंत्री उनियाल ने कहा कि इन निर्णयों से रिजर्व के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण के साथ ही क्षेत्रीय कार्मिकों के कल्याण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। बैठक में राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे समेत फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'दुल्हन लेकर आई बारात': ढोल नगाड़ों के साथ देहरादून से शादी करने युवक के घर शामली पहुंची युवती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।