विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिसंबर से फरवरी तक रद रहेंगी हावड़ा-देहरादून समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा, जिसमें हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी या उनके फेरे कम किए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारी भीड़ को देखते हुए कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया है।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के 26 फेरे रद, चार ट्रेनों के संचालन में कटौती

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सर्दी की दस्तक के साथ ही कोहरे का असर रेल संचालन पर भी दिखने लगा है। दिसंबर से फरवरी 2027 तक कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरों में कटौती और कुछ को पूरी तरह निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक कुल 26 फेरों में निरस्त रहेगी। दोनों दिशाओं में निर्धारित दिनों पर ट्रेनें नहीं चलेंगी।

इसके अलावा हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (13019) के 13 फेरे कम किए गए हैं। यह ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी। काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (13020) मंगलवार को नहीं चलेगी।

कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस के शनिवार और अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस के सोमवार के संचालन पर भी रोक रहेगी। इन चारों ट्रेनों के 13-13 फेरे कम किए गए हैं।

टाटानगर-अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया है। पहले इन ट्रेनों को दो दिसंबर से 24 फरवरी और चार दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रखने का कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की सियासत में बड़ा उलटफेर! हर चौथा वोटर 'युवा', 2027 के चुनाव में इन सीटों पर बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।