विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिंदगीभर की कमाई दे चुके इन निवेशकों के लिए नया साल हो सकता है उम्मीद भरा, जानिए

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 27 Nov 2020 12:26 PM (IST)

राजपुर और डालनवाला क्षेत्र में सपनों के घर के लिए जिंदगीभर की कमाई दे चुके निवेशकों के लिए नया साल ...और पढ़ें

जिंदगीभर की कमाई दे चुके इन निवेशकों के लिए नया साल हो सकता है उम्मीद भरा।
जिंदगीभर की कमाई दे चुके इन निवेशकों के लिए नया साल हो सकता है उम्मीद भरा।

देहरादून, जेएनएन। राजपुर और डालनवाला क्षेत्र में सपनों के घर के लिए जिंदगीभर की कमाई दे चुके निवेशकों के लिए नया साल उम्मीद भरा हो सकता है। पुष्पांजलि रीयलम्स एंड इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक राजपाल वालिया ने पुलिस का शिकंजा कसने के बाद निवेशकों को 2021 में फ्लैट देने की हामी भरी है।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान वालिया ने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह से वह प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं। 2021 के अंत तक 325 फ्लैट बनाकर तैयार किए जाएंगे। 90 निवेशक ऐसे हैं, जिन्होंने एडवांस में पैसे दिए हैं। पहले उन्हें फ्लैट तैयार करके दिए जाएंगे। वालिया ने बताया कि जिस भूमि पर फ्लैट बनने थे, उसका आधा हिस्सा उनके नाम और आधा दीपक मित्तल के नाम था। अचानक कंपनी के निदेशक दीपक मित्तल के विदेश चले जाने के कारण काम बंद हो गया था। दीपक ने अपने पिता के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी की हुई थी। अब पूरी जमीन राजपाल वालिया के नाम हो चुकी है। इसलिए फ्लैट बनाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह है प्रोजेक्ट 

पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक दीपक मित्तल और राजपाल वालिया ने निवेशकों से ऑर्चिड पार्क व इमीनेट हाइट्स अपार्टमेंट में आठ टावर बनाने की बात कही थी। इसमें करीब 300 फ्लैट बनने थे। 2017 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में अब तक चार टावरों के ढांचे ही खड़े हुए हैं। एक टावर का सिर्फ बेसमेंट बना है और बाकी के तीन टावर में अभी काम शुरू तक नहीं हुआ है।

वहीं, डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि फ्लैट खरीदने के लिए कुछ व्यक्तियों ने अपनी जीवनभर की कमाई लगा दी थी। तय समय पर फ्लैट नहीं देने पर दीपक मित्तल और राजपाल वालिया के खिलाफ राजपुर व डालनवाला थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। अब राजपाल वालिया ने निवेशकों को फ्लैट देने की हामी भरी है। जो निवेशक फ्लैट नहीं लेना चाहते हैं, उन्हें ब्याज के साथ रुपये वापस करेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: युवा पेशेवरों का मिलेगा 35 हजार रुपये मानदेय, पीएम स्वनिधि में 5000 स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।