विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में पीटीए शिक्षकों को दस हजार रुपये मानदेय

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2016 01:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2016 07:10 AM (IST)

सहायताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों की मुराद सरकार ने पूरी कर दी है। उन्हें 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: सहायताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों की मुराद सरकार ने पूरी कर दी है। उन्हें 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
प्रदेश के सहायताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों पर सरकार मेहरबान है। लंबे अरसे से कार्यरत 461 पीटीए शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति देने के आदेश दिए जा चुके हैं।
इस संबंध में सरकार ने विद्यालयी शिक्षा अधिनियम में संशोधन किया था। संशोधित अधिनियम अस्तित्व में आने के बाद उक्त शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति देने के आदेश शासन की ओर से जारी किए जा चुके हैं। उक्त शिक्षकों के अलावा सहायताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शेष रह गए पीटीए शिक्षकों को सरकार मानदेय देगी।

पढ़ें-उपनल के हजारों कर्मचारियों ने की हड़ताल खत्म
इस संबंध में मंत्रिमंडल ने फैसला लिया था। इस कड़ी में शासन ने पीटीए शिक्षकों को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश से 217 पीटीए शिक्षकों को फायदा होगा।
अपर मुख्य सचिव शिक्षा डॉ. रणबीर सिंह के मुताबिक उन्हीं पीटीए शिक्षकों को सरकार से मानदेय मिलेगा, जिनका पद नियमानुसार वेतन अनुदान के लिए सृजित किया गया है। इन शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी नियमानुसार की गई हो।

पढ़ें-राज्य कर्मियों को सातवां वेतन, एक जनवरी से देय होगा नया वेतनमान
इन्हें प्रबंध तंत्र की ओर से बैंक अकाउंट के माध्यम से मानदेय का भुगतान भी होना चाहिए। शासनादेश में यह साफ किया गया है कि पीटीए शिक्षकों की ओर से भविष्य में स्थाई समायोजन की मांग नहीं की जाएगी।
पढ़ें: सैलरी न मिलने से उपनल कर्मियों में गुस्सा, धरना जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।