विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीएचडीसी के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने बोला हल्ला

By Edited By:
Published: Wed, 27 Nov 2019 09:38 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Nov 2019 08:44 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड की सबसे बड़ी पन बिजली परियोजना टिहरी बांध को बेचने के निर्णय पर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी ...और पढ़ें

टीएचडीसी के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने बोला हल्ला
टीएचडीसी के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने बोला हल्ला

देहरादून, जेएनएन। टीएचडीसी के निजीकरण के निर्णय के खिलाफ प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहले काग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और फिर एस्लेहॉल चौक में पुतला दहन किया। 

विरोध-प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। काग्रेस मुख्यालय में प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने 2014 व 2019 में पाचों लोकसभा सीट व 2017 में प्रदेश में प्रचंड बहुमत देकर बीजेपी सरकार बनाई। बदले में पुरस्कार के रूप में भाजपा सरकार टिहरी बांध को नीलाम कर रही है। इसे काग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है। दो दिसंबर को टिहरी कूच होगा और नई टिहरी के भागीरथीपुरम में टिहरी बांध के कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। 

पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि टिहरी बांध को नीलामी से बचाने के लिए काग्रेस अब सड़कों पर संघर्ष करेगी। सभा का संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकात धस्माना ने कहा कि मोदी सरकार ने उत्तराखंड व विशेषकर टिहरी के लोगों को खुली चुनौती दी है। 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री याकूब सिद्धिकी अर्जुन कुमार, प्रभुलाल बहुगुणा, गोदावरी थापली, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी, आरपी रतूड़ी, डॉ. प्रतिमा सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली मौजूद रहे। 

कांग्रेस टिहरी की जनता के साथ खड़ी: हरीश रावत 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के टिहरी कूच कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि टिहरी के लोगों की अस्मिता व पहचान का प्रतीक टिहरी बांध की नीलामी के खिलाफ प्रीतम सिंह ने जो कार्यक्रम दिया है, उससे टिहरी के लोग, जिन्होंने टिहरी बांध के लिए कुर्बानी दी उनको विश्वास होगा कि हमारे साथ कांग्रेस खड़ी है। 

यह भी पढ़ें: गैरसैंण मामले पर भाजपा और कांग्रेस फिर आमने-सामने

उन्होंने कहा कि पार्टी इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को अगर जेलें भरनी पड़ी तो राज्यभर में जेल भरो आदोलन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र प्रकरण पर रीता बहुगुणा जोशी ने शिवसेना को लिया आड़े हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।