Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षिका के निलंबन पर फूटा कांग्रेस, उक्रांद, आप का गुस्सा

    By Edited By:
    Updated: Mon, 02 Jul 2018 05:30 PM (IST)

    जनता दरबार में शिक्षिका और मुख्यमंत्री के बीच हुए विवाद पर कांग्रेस, उक्रांद, आप और सपा ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर सीएम के पुतले फूंके और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    शिक्षिका के निलंबन पर फूटा कांग्रेस, उक्रांद, आप का गुस्सा

    देहरादून, [जेएनएन]: जनता दरबार में शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच हुए विवाद पर कांग्रेस, उक्रांद, आप और सपा ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर सीएम के पुतले फूंके और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेस भवन के बाहर एस्ले हॉल तिराहे पर सीएम का पुतला फूंका गया गया। कांग्रेस ने निलंबन वापस लेने समेत सरकार को शिक्षिका से माफी मांगने की मांग दोहराई है। रविवार को मामले में गांधी पार्क में धरना देकर विरोध प्रदर्शन का एलान भी कांग्र्रेस ने किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तबादले को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची शिक्षिका को अपशब्दों का प्रयोग करने पर मुख्यमंत्री ने निलंबित करते हुए उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया था। मामला शिक्षिका से जुड़ा होने के चलते विपक्षी दलों ने इसे राज्य सरकार के विरुद्ध मुद्दा बना लिया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्र्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व काबीना मंत्रियों के परिजनों और रिश्तेदारों के लिए सूबे में अलग नियम-कानून हैं। कहा कि 25 वर्षों से उत्तरकाशी के दुर्गम इलाके में कार्यरत शिक्षिका को तर्क रखने पर मुख्यमंत्री ने निलंबित कर गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। जबकि, स्वयं मुख्यमंत्री की पत्नी पिछले 22 वर्षों से दून के विद्यालय में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरा बहुगुणा के साथ किया गया दुव्र्यवहार नारी शक्ति का अपमान है।

    उधर, युवा उक्रांद ने भी शिक्षा निदेशालय में सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री सुशील कुमार समेत सौरभ आहूजा, जयप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी लैंसडौन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस दौरान प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, विशाल चौधरी, कुलदीप सहदेव आदि शामिल थे। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सईद अहमद के नेतृत्व में भी लैंसडौन चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

    यह भी पढ़ें: सीएम के सामने शिक्षिका ने की अभद्रता, अपशब्दों का भी प्रयोग; निलंबित

    यह भी पढ़ें: शिक्षिका के समर्थन में उतरे शिक्षक संघ और कांग्रेस, न्याय को लेकर कार्ट में जाएंगी उत्तरा