Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहरों के बीच प्याज और टमाटर ने दी फौरी राहत, घटने लगे हैं इनके दाम

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:40 PM (IST)

    आम आदमी का बजट बिगाड़ रही महंगाई अब भी आसमान छू रही है। खाद्य सामग्री से लेकर तमाम दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम उछाल मार रहे हैं। इस बीच प्याज-टमाटर ने आम आदमी को फौरी राहत दी है। त्योहारों के बीच सब्जियों के दाम में कुछ कमी आई है।

    प्याज-टमाटर ने आम आदमी को फौरी राहत दी है। त्योहारों के बीच सब्जियों के दाम में कुछ कमी आई है।

    देहरादून, जेएनएन। आम आदमी का बजट बिगाड़ रही महंगाई अब भी आसमान छू रही है। खाद्य सामग्री से लेकर तमाम दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम उछाल मार रहे हैं। हालांकि, इस बीच प्याज-टमाटर ने आम आदमी को फौरी राहत दी है। त्योहारों के बीच सब्जियों के दाम में कुछ कमी आई है। अब महाराष्ट्र से प्याज की आवक शुरू होने के बाद दून की मंडी में दाम घटने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निरंजनपुर मंडी में औसत प्याज के थोक भाव 32 से 35 रुपये किलो तक आ गए हैं, जो बाजार में 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। स्टॉक में सुधार आने के बाद मंडी में भी पर्याप्त मात्रा में प्याज-टमाटर और आलू पहुंचने लगा है। थोक व्यापारियों के अनुसार नासिक का नया प्याज भी मंडी में पहुंचने लगा है। इस कारण भी प्याज के भाव थोड़ी राहत दे रहे हैं। वर्तमान में दून मंडी में एक हजार कुंतल तक प्याज पहुंचने लगा है। इसमें अलवर से भी आवक अभी जारी है। व्यापारी जितेंद्र आनंद ने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आवक शुरू होने से थोक भाव में भी गिरावट आई है।

    बाजार में भी घटने लगे दाम

    थोक मंडी में प्याज के भाव कम होने से फुटकर बाजार में भी दाम लुढ़क गए हैं। लालपुल, मोती बाजार, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, छह नंबर पुलिया आदि फुटकर मंडियों में प्याज के दाम घटने लगे हैं। यहां 45 से 50 रुपये किलो तक प्याज बिक रहा है। वहीं, टमाटर भी अब 35 से 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, दीपावली के बाद दामों में और गिरावट आने की उम्मीद है। 

    मंडी सचिव विजय थपलियाल का कहना है कि आलू, प्याज और टमाटर की आवक में सुधार आया है। साथ ही देश की प्रमुख मंडियों में दाम घटने लगे हैं। आलू 1500 कुंतल पहुंच रहा है, जबकि प्याज करीब एक हजार कुंतल और टमाटर भी सात सौ कुंतल तक आ रहा है। जबकि, पिछले दिनों आवक में 40 फीसद की गिरावट आ गई थी। अभी दाम में और कमी आने की उम्मीद है।