विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में नौ मिनट तक 280 मेगावाट कम हुआ बिजली का लोड

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Mon, 06 Apr 2020 11:25 AM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ मिनट तक बिजली का उपयोग न होने से 280 मेगावाट बिजली ...और पढ़ें

उत्तराखंड में नौ मिनट तक 280 मेगावाट कम हुआ बिजली का लोड
उत्तराखंड में नौ मिनट तक 280 मेगावाट कम हुआ बिजली का लोड

देहरादून, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ मिनट तक बिजली का उपयोग न होने से 280 मेगावाट बिजली की बजत हुई। ब्लैक आउट से ग्रिड डाउन होने के कयासों के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कॉपरेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), उत्तराखंड लिमिटेड ट्रांसमिशन कॉपरेरेशन (पिटकुल), उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) ने पूर्व में सारी तैनाती की हुई थी।

ऊर्जा निगम की ओर से सब स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि नौ मिनट के दौरान कहीं कोई समस्या सामने न आए। यूपीसीएल के प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि इस दौरान कहीं कोई समस्या की सूचना नहीं है। उत्तराखंड में नौ मिनट में 280 मेगावाट बिजली का लोड कम हुआ। 

पूर्व निर्धारित योजना के तहत आठ बजकर 57 मिनट पर बिजली लोड कम करना शुरू कर दिया था, जबकि नौ बजकर छह मिनट पर लोड बढ़ाना शुरू कर दिया। वहीं नौ बजकर 10 मिनट पर लोड सामान्य हो गया। हालांकि, ऊर्जा निगम ने शनिवार को सभी अधिकारियों की बैठक लेकर लाइटें बंद के दौरान फ्रिज, पंखे या अन्य उपकरण चालू रखने के लिए कहा था। इस दौरान राज्य में स्थित खोदरी, छिबरो व धरासू परियोजना अपने मिनिमम उत्पादन क्षमता पर संचालित की गई।

नहीं हुआ शटडाउन

ऊर्जा निगम के प्रवक्ता ने कहा कि रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट तक की अवधि में कहीं भी शटडाउन नहीं लिया गया। सभी 400, 220 व 132 केवी उप केंद्रों का संचालन स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नौ मिनट में 200 मेगावाट बिजली की होगी कम खपत, घटाया जाएगा उत्पादन

नहीं आई कोई शिकायत

रविवार की रात ऊर्जा निगम को नौ बजकर नौ मिनट तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची। हालांकि ऊर्जा निगम की ओर से किसी तरह की समस्या को देखते हुए हेल्पलाइन 1912 सुचारू ढंग से चालू रखी हुई थी। इस दौरान 1912 पर भी कोई शिकायत नहीं आई।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बिजली बिल में राहत, तीन महीने तक नहीं कटेगा कनेक्शन