विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल के सीनियर को डेट कर रही हैं ये एक्ट्रेस, प्यार का किया इजहार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 20 Jul 2018 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 05:06 PM (IST)

मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बेदी अपने ब्वायफ्रैंड के साथ देहरादून पहुंची। यहां उन्होंने अपने प्यार का खुलकर इजहार किया।

स्कूल के सीनियर को डेट कर रही हैं ये एक्ट्रेस, प्यार का किया इजहार
स्कूल के सीनियर को डेट कर रही हैं ये एक्ट्रेस, प्यार का किया इजहार

देहरादून, [जेएनएन]: प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री पूजा बेदी की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उनके फिल्मी करियर को तो पंख नहीं लग सके। लेकिन अपने अफेयर्स को लेकर वह अक्सर वह चर्चाओं में रहीं। अपनी जिंदगी में पांच लोगों को डेट कर चुकीं 47 वर्षीय अभिनेत्री आजकल अपने स्कूल के सीनियर रहे मानिक कॉन्ट्रेक्टर को डेट कर रही हैं। दून के एक कार्यक्रम में मानिक के साथ पहुंची पूजा को खुलकर अपने प्यार का इजहार करते देखा गया।

शुक्रवार को एक प्रेरक वक्ता के तौर पर वह एक सत्र को संबोधित करने पहुंची थीं। जहां उनके ब्वॉयफ्रेंड मानिक भी उनके साथ शामिल हुए। इस मौके पर पूजा और मानिक ने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में हामी भरी। गोवा के रहने वाले मानिक बॉडीबिल्डर हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल में सानावार के लॉरेंस स्कूल में वह तीन साल उनसे सीनियर थे। तब उनकी ज्यादा बातचीत नहीं थी। 

छह महीने पहले ही वह एक दूसरे के संपर्क में फिर से आए और एक दूसरे को डेट करने लगे। मानिक के पूर्व पत्नी से एक बेटा भी है। हालांकि पूजा के साथ उन्होंने शादी की बात से इनकार कर दिया। कहा कि वे इसी तरह अपने रिश्ते को इंज्वॉय कर रहे हैं। पूजा भी कार्यक्रम में उन्हें 'लव ऑफ माइ लाइफ' संबोधित करतीं नजर आईं।

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत को भाया गढ़वाली भोजन, कुक को दिया इनाम

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत संग सिमरन ने शूट किए दृश्य, कमरे का नाम रखा रजनी सर

यह भी पढ़ें: महेश बाबू के बाद अब उत्तराखंड में दिखेगा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा