विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून: आइएमए में परेड को लेकर पुल‍िस ने किया रूट डायवर्ट, यातायात प्‍लान देखकर ही घर से न‍िकलें

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2022 02:29 PM (IST)

प्लान के मुताबिक परेड के दौरान बल्लूपुर एवं प्रेमनगर की ओर से आइएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। ...और पढ़ें

यह यातायात प्लान सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा।
यह यातायात प्लान सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में 11 जून को आयोजित परेड कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। यह यातायात प्लान सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक लागू रहेगा।

प्लान के मुताबिक परेड के दौरान बल्लूपुर एवं प्रेमनगर की ओर से आइएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। आइएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। वहीं, घंटाघर से विकासनगर जाने वाले समस्त यातायात को बल्लूपुर चौक से डायवर्ट कर शिमला बायपास रोड होते हुए विकासनगर की ओर भेजा जाएगा। जबकि प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक (मिठी बेरी चौक) से गोरखपुर चौक होते हुए शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर भेजा जाएगा।

विकासनगर की ओर से आने वाले वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डाईवर्ट किया जाएगा। यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा। सेलाकुई व भाऊवाला से आने वाले सभी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव की ओर भेजा जाएगा। सभी भारी वाहनों को हरबर्टपुर, शिमला बाईपास चौक तथा बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2022: चारधाम में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला, हृदयाघात से केदारनाथ और यमुनोत्री में छह श्रद्धालुओं की हुई मौत

रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र

देहरादून: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन देहरादून शाखा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में रक्तदान व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में जांच के साथ दवाएं भी निश्शुल्क दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुर रोड विधायक खजान दास व विशिष्ट अतिथि अंबेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता को पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. रमा गोयल, सिंधु गुप्ता, रीना गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: मुख्यमंत्री घोषणाओं पर युवा कल्याण विभाग की सुस्त रफ्तार, 37 घोषणाओं में से केवल छह ही हुई पूर्ण