विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATM का सैंसर तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश में एक चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरा गार्ड को चकमा दे हुआ फरार

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 11:25 AM (IST)

दून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एटीएम का सैंसर तोड़कर पैसे चुराने का प्रयास करने वाले एक शातिर को ...और पढ़ें

ATM का सैंसर तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश में एक चढ़ा पुलिस के हत्थे।
ATM का सैंसर तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश में एक चढ़ा पुलिस के हत्थे।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने एटीएम का सैंसर तोड़कर पैसे चुराने का प्रयास करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि शनिवार सुबह दो आरोपित एलआइसी बिल्डिंग धर्मपुर स्थित एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते हुए दिखे। एटीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी योगेंद्र सिंह को आरोपितों पर शक हुआ। उन्होंने अंदर देखा तो दोनों मशीन का सैंसर तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने एक आरोपित मोहम्मद जुनेद निवासी भीमशिखा, पलवल हरियाणा को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपितों के खिलाफ सिक्योरिटी इंचार्ज पृथ्वीराज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित चिमटी का इस्तेमाल एटीएम से पैसे चुराने के लिए करते थे। सबसे पहले वह एटीएम कार्ड से 500 रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। इस दौरान जब एटीएम से 500 रुपये का नोट बाहर आता है तो आरोपित तुरंत चिमटी को पैसे निकलने वाली जगह में फंसा देते हैं और सैंसर तोड़ देते हैं, जिसके कारण एटीएम मशीन का शटर खुला रहता है।

इसके बाद वह दोबारा 10 हजार या उससे अधिक की धनराशि का ट्रांजेक्शन करते हैं। एटीएम मशीन की ट्रे से पैसे मशीन में फंसाई गई चिमटी में अटक जाते हैं व मशीन का शटर खुला होने के कारण मशीन उन पैसों का बाहर निकलना सैंसर उपकरण से सेंस नहीं कर पाती। जिस कारण खाताधारक के खाते से पैसों की कटौती नहीं होती और एटीएम मशीन की ट्रे से जो पैसे चिमटी में आते हैं उन्हें आरोपित चुरा लेते हैं।

दिल्ली व नोएडा में दे चुके हैं घटना को अंजाम

इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली व नोएडा में इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जांच की जा रही है कि आरोपितों ने कहां-कहां पर इस तरह से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने नशा तस्कर की दो करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।