Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी मकान मालिक बन उड़ाया सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 18 Jun 2020 05:30 PM (IST)

    पुलिस ने प्रगति विहार सेलाकुई में घर का ताला तोड़कर चोरी में एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की निशानदेही पर तीन अलमीरा व एक फ्रिज भी बरामद करने का दाव ...और पढ़ें

    Hero Image
    फर्जी मकान मालिक बन उड़ाया सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विकासनगर (देहरादून), जेएनएन। सेलाकुई थाने की पुलिस ने प्रगति विहार सेलाकुई में घर का ताला तोड़कर चोरी में एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की निशानदेही पर तीन अलमीरा व एक फ्रिज भी बरामद करने का दावा किया।

    थाना सहसपुर में 15 जून को जोइस रालेग्जेंडर पत्नी बीजू रालेग्जेंडर निवासी वाणी विहार रायपुर रोड देहरादून ने तहरीर दी थी। बताया था कि उनका एक मकान प्रगति विहार सेलाकुई में भी है। जहां पर पूर्व में मेरे साथ सास-ससुर रहते थे। ससुर की मृत्यु के उपरांत सास को अपने साथ रायपुर देहरादून ले आई थी। प्रगति विहार सेलाकुई का मकान काफी दिनों से बंद था। जिसका ताला तोड़कर चोर घुस गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने मकान को अपना बताते हुए तीन बड़ी अलमारी व एक फ्रिज चोरी कर लिया और फरार हो गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि विवेचना अधिकारी दारोगा आलोक गौड़ ने मय पुलिस बल के घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चेक किए गए। बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी कि सेलाकुई बाजार में चोरी का आरोपित कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। आरोपित ने अपनी पहचान ओम देव थापा निवासी प्रगति विहार सेलाकुई बताई। । आरोपित की निशानदेही पर चोरी की तीन अलमीरा व फ्रिज बरामद कर लिया गया।

    स्मैक का आदी होने पर करने लगा चोरी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित ओमदेव थापा स्मैक का आदी है। उसने कई बार अपने घर से पैसे गहने आदि चोरी किए थे। जिस पर उसे घर वालों ने नशा मुक्ति केंद्र में भी भेजा था, लेकिन उसकी नशे की आदत नहीं छूटी। नशा केंद्र से बाहर आकर नशा करने लग गया। जिस पर स्वजनों ने उसे घर से बेदखल कर दिया। तब से वह ऐसे ही घूमता रहता था।

    यह भी पढ़ें: चोर दुकान की टिन की छत तोड़कर अंदर घुसे, नकदी और सामान चुराया