विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दो बार किया उत्तराखंड का जिक्र, पढ़िए पूरी खबर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 30 Jun 2019 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 08:59 PM (IST)

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार उत्तराखंड का जिक्र किया। जिससे एकबार फिर उनका उत्तराखंड के प्रति प्रेम नजर आया।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दो बार किया उत्तराखंड का जिक्र, पढ़िए पूरी खबर
पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दो बार किया उत्तराखंड का जिक्र, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति प्रेम फिर नजर आया। लोकसभा चुनाव में दूसरी बार मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार रविवार को 'मन की बात' में मोदी ने दो बार उत्तराखंड का नाम लेकर प्रदेश की जनता को गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पहले तो अपनी केदारनाथ यात्रा का जिक्र किया और दूसरी बार जल संरक्षण के लिए गढ़वाल की महिलाओं के रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए पूरे शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्ड नंबर 24 शिवाजी मार्ग में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने मन की बात कार्यक्रम के पश्चात कहा कि वर्तमान समय में हमें पानी के महत्व को समझना होगा। बड़े-बड़े विद्वान वैज्ञानिकों ने भी ग्लोबल वार्मिंग के कारण पानी के घटते अनुपात को लेकर चिंता जताई है और यह भी आशंका जताई जा रही है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा।

इसलिए हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि पानी का दुरुपयोग रोकें। कहा कि बारिश के पानी का संचय करें, क्योंकि बरसात का पानी हर प्रकार से लाभदायक होता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद विशाल कुमार, आशीष छाछर, सतनाम सिंह, सूबेदार भाग सिंह, दीपक चौहान, राजेश कुमार, अजय सिंह, संजय वाल्मीकि, सोहनवीर, दयाल, सुरेंद्र मौजूद रहे। उधर, मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने अपने निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष आरएस परिहार, पार्षद सत्येंद्र नाथ, डॉ. बबीता सहोत्रा आदि मौजूद रहे। धर्मपुर क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम चमनपुरी के सामुदा

यह भी पढ़ें: जिस गुफा में पीएम मोदी ने की साधना उसका आकर्षण विदेशों में भी बढ़ा, जुलाई के लिए बुकिंग फुल

यह भी पढ़ें: जिस गुफा में पीएम मोदी ने की साधना वह चार धाम यात्रा टूर पैकेज में होगी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।