Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Most Dangerous Dogs : न्यूजीलैंड सहित 41 देशों में पिटबुल बैन, यह आठ डाग ब्रीड दुनियाभर में मानी जाती हैं खूंखार

    By Nirmala BohraEdited By:
    Updated: Sun, 17 Jul 2022 02:27 PM (IST)

    Most Dangerous Dogs लखनऊ में पिटबुल ने अपनी मालक‍िन पर हमला कर उन्‍हें मार डाला। पिटबुल को पालने पर न्‍यूजीलैंड सहित 41 देशें में बैन है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद से सभी दहशत में हैं।

    Hero Image
    Most Dangerous Dogs : न्यूजीलैंड सहित 41 देशों में पिटबुल बैन

    टीम जागरण, देहरादून : Most Dangerous Dogs : लखनऊ (Lucknow) में पिछले दिनों पिटबुल ब्रीड के पालतू कुत्ते ने अपनी मालक‍िन पर हमला कर उन्‍हें नोच-नोचकर मार डाला। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि पिटबुल ने महिला को नोच-नोच कर मांस के लोथड़े निकाल दिए थे। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद से बच्चे और बड़े सभी दहशत में हैं। खासकर वो लोग जो कुत्‍ते पालना पसंद करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया भर में कुत्‍ते की आठ नस्‍ल मानी जाती हैं सबसे खतरनाक

    डाग कैनल ओनर विष्‍णु भारद्वाज के मुताबिक पिटबुल को पालने पर न्‍यूजीलैंड सहित 41 देशें में बैन है। दुनिया भर में कुत्‍ते की आठ नस्‍ल सबसे खतरनाक मानी जाती हैं। इन पर कई देशों में प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं भारत में अभी तक किसी भी नस्‍ल के कुत्‍ते पालने पर बैन नहीं है।

    ये हैं दुनिया आठ सबसे खतरनाक कुत्‍ते

    • पिटबुल (Pitbull) विदेश नस्‍ल का कुत्ता है। यह चार नस्ल के होते हैं: अमेरिकन पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुली, अमेरिकन स्टैनफोर्डशायर टेरियर, और स्टैफोर्डशायर बुल टेरियर। यह खतरनाक, गुस्सैल और आक्रामक होता है। ये बेहद बुद्धिमान भी होते हैं। आस्ट्रेलिया, चीन, अर्जेंटीना, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, डेनमार्क, फ्रांस, न्यूजीलैंड सहित 41 देशों में पिटबुल पालने पर बैन है।
    • जापानी टोसा (Japanese Tosa) नस्‍ल का कुत्‍ता डाग फाइट में इस्‍तेमाल होता है। जापानी टोसाफोटो को 18 देशों में खतरनाक माना जाता है। इंग्लैंड, साइप्रस, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, इजराइल, हांगकांग, मलेशिया, न्यूजीलैंड सहित कई देशों में इस पर प्रतिबंध है।
    • डोगो अर्जेंटीनो (Dogo Argentino) वफादार, प्यार करने वाले और निडर होते हैं। यह बेहद आक्रामक होते है। दुनिया के 18 देशों में इसे पालना प्रतिबंधित है। डेनमार्क, हांगकांग, आस्ट्रेलिया, इजराइल, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, यूएई और यूके में इसे पालना प्रतिबंधित हैं।
    • अमेरिकन बुलडाग (American Bulldog) ताकतवर और फुर्तिले होते हैं। वैसे तो ये दोस्ताना होते हैं, लेकिन लंबे समय तक अकेला छोड़ने पर ये खूंखार हो जाते हैं। डेनमार्क, अमेरिका के कुछ राज्यों, मलेशिया, सिंगापुर और सेंट किट्स एंड नेविस में इसे पालना प्रतिबंधित है।
    • ब्राजीलियन मस्टिफ (Brazilian Mastiff) तेज दिमाग वाला आक्राम नस्‍ल का कुत्‍ता होता है। इन्‍हें घर की रखवाली और डाग फाइट के लिए रखा जाता है। फिजी, नॉर्वे, यूके, साइप्रस और माल्टा में अदालत से विशेष छूट के बिना इसे पालने पर प्रतिबंध है। आस्ट्रेलिया के कई राज्यों में इस पर प्रतिबंध है। त्रिनिदाद और टोबैगो व न्यूजीलैंड में खतरनाक माना जाता है।
    • बोअरबेल (Boerboel) का इस्तेमाल घर की रखवाली के लिए किया जाता है। यह बेहद शक्तिशाली होता है। सिंगापुर, डेनमार्क और कतर में इसे पालना प्रतिबंधित है।
    • राटवीलर (Rottweiler) बेहद ताकतवर प्रजाति का कुत्‍ता होता है। यह अजनबी लोगों और दूसरे कुत्ते को देखकर आक्रामक हो जाते हैं। दुनिया के 10 देशों में इसे खतरनाक माना गया है। इन देशों में रोमानिया, पुर्तगाल, आयरलैंड और सिंगापुर का नाम शामिल है।
    • केन कार्सो (Cane Corso) अधिक फुर्तीला होता है। इसे कुत्तों का 'माइक टायसन' कहा जाता है। वहीं अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, इंग्लैंड और आयरलैंड में कहीं-कहीं इसे पालना प्रतिबंधित है।

    यह भी पढ़ें :- पिटबुल जैसी खतरनाक किस्म के कुत्ते पालने का शौक पड़ रहा भारी, मालिकों की जान के बने दुश्मन