Move to Jagran APP

मंगलेश डंगवाल और करिश्मा शाह के गीतों पर झूमे लोग Dehradun News

उत्तराखंड नव निर्माण सेवा समिति ने गढ़ महोत्सव का आयोजन किया। इसमें लोक गायक मंगलेश डंगवाल और करिश्मा शाह ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 01:13 PM (IST)
मंगलेश डंगवाल और करिश्मा शाह के गीतों पर झूमे लोग Dehradun News
मंगलेश डंगवाल और करिश्मा शाह के गीतों पर झूमे लोग Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। उत्तराखंड नव निर्माण सेवा समिति ने गढ़ महोत्सव का आयोजन किया। इसमें लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। करिश्मा शाह ने भी शानदार गीत प्रस्तुत किए। 

loksabha election banner

गुमानीवाला स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित गढ़ महोत्सव का उद्घाटन नगर निगम की महापौर अनीता ममगार्इं, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय ग्राम प्रधान दीपिका व्यास, जयेंद्र रमोला, मानवेंद्र कंडारी ने किया। महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि लोक भाषा के प्रचार- प्रसार और गढ़ संस्कृति के संरक्षण के लिए नव निर्माण समिति ने गढ़ महोत्सव के जरिए सराहनीय पहल की है। 

हमें अपने घरों में साधारण बोलचाल में भी लोक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अपने पहाड़ की संस्कृति और भाषा से दूर होती जा रही है। इस तरह के कार्यक्रम इस दिशा में सराहनीय भूमिका निभाते हैं। लोक कलाकारों को भी मंच उपलब्ध होता है। 

गढ़ महोत्सव की रात लोक गायक मंगलेश डंगवाल के नाम रही। उनका साथ लोक गायिका करिश्मा शाह ने दिया। मंगलेश ने कार्यक्रम की शुरुआत अंबा पूजन से की। उसके बाद उन्होंने अपने विख्यात गीतों की झड़ी लगा दी। जिसमें सिल्की बांद, माया बांद, मेरी चुंदड़ी, तिलु रौतेली, गौरखा की रांझा, लबरा छोरी आदि गीत प्रमुख थे। 

साथी गायक की भूमिका मनोज उनियाल, अजय पांडे, मुकेश प्रसाद ने निभाई। संगीत संचालन ज्योति पंत, मंच संचालन मुकुंद राम उनियाल ने किया। उत्तराखंड नवनिर्माण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम गौनियल ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। 

समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, रीना रागढ़, समिति के सचिव मनोज गुसाईं, मीडिया प्रभारी जितेंद्र भट्ट, जगदीश कंडवाल, हेमंत डंग, अक्षत गोयल, राजेश व्यास, वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, देवेंद्र बेलवाल, धीरज रागढ़, तोताराम भट्ट, संजीव व्यास, सुनील थपलियाल, दिनेश गुसाईं आदि मौजूद रहे।

जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी नृत्यों से बांधा समा

आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन अजीतनगर बाबूगढ़ में संपन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने स्वयंसेवकों को शिविर में किए गए कार्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में समाज को एक नई ऊर्जा मिले इसके लिए स्वयंसेवियों को सतत प्रयत्न करते रहना होगा। 

विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता अनिल गुप्ता ने स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि उन्हें परीक्षा में भी इसी तत्परता के साथ अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना चाहिए। अध्यक्षीय संबोधन में नरेश पाल सिंह रावत ने राष्ट्रीय सेवा योजना में सम्मिलित होने के लाभ से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। 

वहीं जनसंपर्क कर स्वयंसेवियों ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, एड्स जागरूकता मतदाता जागरूकता व स्वच्छ भारत, सुंदर भारत मिशन के संदर्भ में भी जनजागरण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक रवि मोहन प्रवक्ता वाणिज्य डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर ने शिविर का निरीक्षण किया। समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

यह भी पढ़ें: गिद्दा-भांगड़ा संग दून में छाया लोहड़ी का खुमार, घूमर नृत्य ने मोहा मन Dehradun News

इसमें जौनसारी, गढ़वाली, पंजाबी नृत्यों से समा बांधा। इनमें मनीषा चौहान, मनीषा कुमार, अंजली, आकांक्षा, श्वेता, रिंकी, दलविंदर कौर, रितिक, जगबीर, पायल, अनमोल, नितिन, नरेश लाल, विकास, अजय यादव, नितेश आदि ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: घुघुती महोत्सव में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.