विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan App: ओला-ऊबर की तरह उत्तराखंड में होगा 'पवन' एप, देहरादून से की जाएगी शुरुआत; चारधाम से होगा विस्तार

Published: Sun, 20 Jul 2025 10:40 AM (IST)

देहरादून में पर्वतीय वाहन समर्थक समिति और हर्रावाला टैक्सी यूनियन ने मिलकर पवन नाम से एक टैक्सी एप बनाया है। ...और पढ़ें

केवल उत्तराखंड के मूल निवासी चालक ही एप पर हाेंगे पंजीकृत।
केवल उत्तराखंड के मूल निवासी चालक ही एप पर हाेंगे पंजीकृत।

HighLights

  1. उत्तराखंड के टैक्सी चालकों का नया एप |
  2. स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर |
  3. देहरादून से शुरुआत, पूरे प्रदेश में विस्तार |

जागरण संवाददाता, देहरादून। ओला व ऊबर की तर्ज पर अब उत्तराखंड के टैक्सी चालकों ने नई पहल करते हुए पहले का पहला टैक्सी मोबाइल एप तैयार किया है। देहरादून स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन व पर्वतीय वाहन समर्थक समिति की ओर से तैयार इस एप को 'पवन' नाम दिया गया है।

बताया गया कि इस एप में केवल उत्तराखंड के मूल निवासी टैक्सी चालक ही पंजीकृत होंगे। जल्द ही परिवहन विभाग से जुड़ी समस्त औपचारिकता पूरी कर एप को लांच किया जाएगा।

हर्रावाला रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि 'पवन' एप की इस समय टेस्टिंग चल रही है और तकनीकी परीक्षण पूरे होने के बाद इसे आमजन के लिए खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ऐप पूरी तरह उत्तराखंड के मूल निवासियों के लिए डिजाइन किया गया है।

इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आज की आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना और यात्रियों को पारदर्शी, सुरक्षित, किफायती टैक्सी सेवा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह एप बाहरी कंपनियों की तरह नहीं होगा।

इसमें केवल उत्तराखंड के स्थानीय चालक ही पंजीकृत होंगे। चालकों से किसी प्रकार का कमीशन भी नहीं लिया जाएगा, सिर्फ एक मामूली प्लेटफार्म मेंटेनेंस शुल्क रखा जाएगा। इस एप में यात्रियों के लिए सीट आरक्षित करने की की सुविधा भी होगी। जिससे यात्री को पूरी टैक्सी बुक करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यात्री अपनी एक सीट भी बुक कर यात्रा का लाभ ले सकेंगे। इससे टैक्सी चालक को भी हर सीट का लाभ मिलेगा और वाहन खाली नहीं जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से एप में लाइव ट्रेकिंग की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि यात्रियों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनके पास कौन सा वाहन आ रहा, कितनी देर में पहुंचेगा और उसमें कितनी सीट खाली है।

दावा किया जा रहा कि इसकी शुरुआत देहरादून से की जाएगी और भविष्य में इसे चारधाम यात्रा सहित पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।