Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रैपर बादशाह के साथ सुर मिलाते नजर आएंगे पौड़ी के आशीष, दिखेगा पहाड़ी तड़का

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 20 Jul 2020 04:48 PM (IST)

    रैपर बादशाह के साथ उत्तराखंड के आशीष चमोली एक गाने में जल्द ही सुर मिलाते हुए नजर आएंगे। बादशाह ने खुद आशीष को उनके साथ गीत गाने को आमंत्रित किया है।

    रैपर बादशाह के साथ सुर मिलाते नजर आएंगे पौड़ी के आशीष, दिखेगा पहाड़ी तड़का

    देहरादून, जेएनएन। देश के प्रसिद्ध रैपर बादशाह के साथ उत्तराखंड के आशीष चमोली एक गाने में जल्द ही सुर मिलाते हुए नजर आएंगे। बादशाह ने खुद आशीष को उनके साथ गीत गाने को आमंत्रित किया है। आशीष के साथी और गायक रुहान भारद्वाज ने बताया कि बादशाह ने आशीष से साथ गाने के लिए कहा है। बताया कि वे बादशाह के साथ पहाड़ी कोलेब्रेशन गाना गाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूल रूप से पौड़ी निवासी आशीष चमोली वर्तमान में चंडीगढ़ में रहते हैं। आशीष गढ़वाली गीतों के साथ हिंदी और पंजाबी गाने से अपनी पहचान बना चुके हैं। रिमिक्स और पुराने गीतों को नए अंदाज में गाते हैं। उनका गढ़वाली गीत प्रीत कु रोग सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया। अब एक बार उन्हें रैपर बादशाह के साथ गाना गाने का मौका मिलेगा। आशीष के साथी और गायक रुहान भारद्वाज ने बताया कि बादशाह ने आशीष से साथ गाने के लिए कहा है।

    बताया कि वे बादशाह के साथ पहाड़ी कोलेब्रेशन गाना गाएंगे। गाना कब और कहां शूट होगा यह उन्होंने अभी सीक्रेट रखा हुआ है। आशीष कुछ गढ़वाली वीडियो सांग में एक्टिंग भी कर चुके हैं। उनकी एक्टिंग को भी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर काफी सराहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके हजारों फॉलोवर्स भी हैं। आशीष चमोली और रुहान भारद्वाज के अनुसार उत्तराखंड के उभरते कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलने से कलाकारों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

    गेंदा फूल के पहाड़ी वर्जन को मिले 18 लाख 78 हजार व्यू

    देहरादून की नौनी छौं त्यारा पिछनै बौल्या छौं, ऊंठणी छा लाल जनु बुरांश कु फूल...बादशाह के गेंदा फूल का यह पहाड़ी वर्जन इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। 13 जुलाई को यूट्यूब पर अपलोड किए गेंदा फूल के पहाड़ी वर्जन को अबतक 18 लाख 78 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। बता दें कि इस गीत को प्रियंका मेहर और रोंगपाज के नाम से मशहूर मयंक रावत ने गाया है।

    फिल्म क्षेत्र में स्वरोजगार की नई संभावनाओं पर चर्चा

    युवा संवाद से समाधान परिचर्चा की श्रृंखला में राष्ट्रीय परिचर्चा में वक्ताओं ने फिल्म उद्योग और उससे जुड़े क्षेत्रों में स्वरोजगार की नई संभावना के बारे में विचार रखे। देवभूमि विचार मंच उत्तराखंड, प्रज्ञा प्रवाह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ, उत्तर प्रदेश और कुमाऊं विवि के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद से समाधान को लेकर वेबिनार हुई। मुख्य वक्ता अद्वैता काला ने युवाओं के लिए  फिल्म उद्योग में लेखन के क्षेत्र में  संभावनाओं के बारे में बताया। 

    यह भी पढ़ें: लोक गायिका हेमा नेगी करासी का हंसुली गीत का विमोचन Dehradun News

    आकाशदित्य लामा ने फिल्मों के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका, कॅरियर को लेकर लेखन, चित्रण पर चर्चा की। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र पुंडीर ने इस क्षेत्र में विकास, ललित कला और इतिहास में अंग्रेजों द्वारा किए गए नुकसान पर चर्चा की। इस मौके पर प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक भगवती प्रसाद राघव, डॉ. चैतन्य भंडारी, डॉ. अंजलि वर्मा, सोनू द्विवेदी, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार तिवारी, आदेश चौहान, शुभ गुप्ता आदि शामिल रहे।

    य‍ह भी पढ़ें: इस युवक की सांसों में है संगीत, मुंह से निकालते हैं वाद्यों यंत्रों की आवाज