Uttarakhand Panchayat Election: देहरादून में 930 नामांकन हुए वापस, 2079 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
देहरादून जिले में पंचायत चुनावों के लिए 930 नामांकन वापस हुए और 310 रद्द किए गए। नाम वापसी के बाद 2079 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। 14 व 18 जुलाई को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के कई पदों पर केवल एक-एक नामांकन रहने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव परिणाम के दिन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर 930 नामांकन वापस लिए गए हैं। इस दौरान 310 नामांकन पत्र खारिज हो किए गए हैं। ऐसे में विभिन्न पदों पर नाम वापस लिए जाने से 2,079 पदों पर दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इसके अलावा अब चरणानुसार 14 व 18 जुलाई को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
पंचायत चुनावों में नामांकन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। वहीं नामांकन वापसी के बाद अन्य प्रत्याशियों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार को धार देनी शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को छह विकासखंडों में नाम वापसी के आखिरी दिन प्रधान पद पर 114, ग्राम पंचायत सदस्य 1,937 व क्षेत्र पंचायत पदों 28 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दो जुलाई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों पर 6,595 पर्चे दाखिल किए गए थे। जिनमें से नाम वापसी व निरस्त होने के बाद अब 6,285 वैध नामांकन शेष रह गए हैं। उधर, जिला पंचायत सदस्य पदों को छोड़कर प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2,079 पदों पर मात्र एक-एक नामांकन के रह जाने से प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
चुनाव परिणाम वाले दिन निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही प्रमाण -पत्र सौंप दिए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।