यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के पहले ही दिन दो लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए हुआ पंजीकरण
10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होनी है एक महीने से भी कम समय शेष है। चारधाम यात्रा के मुख्य ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन ही 25 पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
इस वर्ष 10 मई को गंगोत्री यमुनोत्री तथा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा आरंभ हो जाएगी। 12 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। सभी धामों के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिए हैं।
सोमवार को ऑनलाइन पंजीकरण खोले गए। इसके बाद पहले ही दिन बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं।
चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से जारी पंजीकरण बुलेटिन में बताया गया कि सोमवार साइन 4:00 बजे तक कुल 201851 पंजीकरण ऑनलाइन हो गए थे। सबसे अधिक 69543 लोग ने बजट केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया।
बद्रीनाथ धाम के लिए 58685, यमुनोत्री के लिए 35356, गंगोत्री के लिए 36111 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 2156 लोग ने पंजीकरण कराया है।
यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2024 Registration: चारधाम यात्रा के लिए घर बैठे कर सकते हैं पंजीकरण, मई से शुरू होगी ऑफलाइन सुविधा