विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 12 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज; 35,883 नए जोड़े, 1,934 नाम हटाए

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:37 AM (IST)

राजनीतिक दलों के साथ बैठक में यह जानकारी दी गई, जिसमें 11 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करने और 4 जनवरी 2027 को अंतिम सूची प्रकाशित करने की बात कही गई।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देहरादून ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता

  2. 35,883 नए मतदाता जोड़े गए, 1,934 नाम हटाए गए

  3. अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को होगी प्रकाशित

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12 लाख 28 हजार 746 मतदाता दर्ज किए गए हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान जिले में 35,883 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1,934 नाम हटाए गए हैं। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।
एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। इसमें 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिला और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 9,263 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं। इनमें 8,776 पुरुष और 487 महिला मतदाता हैं।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 35,883 नए मतदाता जुड़े, 1,934 नाम हटाए गए

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चार से 31 अक्टूबर तक चले पुनरीक्षण अभियान में 16,316 पुरुष, 19,563 महिला और चार ट्रांसजेंडर मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 961 पुरुष, 969 महिला और चार ट्रांसजेंडर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। पुनरीक्षण से पहले तीन अक्टूबर तक जिले में 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे।

11 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई। अपर जिलाधिकारी ने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान के लिए पात्र होने वालों से सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: 7 महीने में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़े, 4 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट

123 ईवीएम से दिया जाएगा मतदान का प्रशिक्षण

मतदाता जागरूकता और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 123 ईवीएम मशीनें भेजी गई हैं। राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने की अपील की गई।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, भाजपा के अरविंद जैन, माकपा के अनंत आकाश, बसपा के एसपी गौतम, केपी सिंह, सत्येंद्र सिंह तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा और उपेंद्र सिंह राणा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं, आगरा में वोटर्स देख पाएंगे मैनुअली या ऑनलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।