विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं, आगरा में वोटर्स देख पाएंगे मैनुअली या ऑनलाइन

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 16 Nov 2026 10:25 PM (IST)

आगरा में 30 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन हो गया है, जिसमें नागरिक अपना नाम मैनुअल या ऑनलाइन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं। इसे आप मैनुअल या फिर आनलाइन तरीके से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। अगर नाम कट गया है या फिर नाम में कोई त्रुटि है तो निर्धारित फार्म भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को दे सकते हैं। मंगलवार को नौ विधानसभा क्षेत्रों में 30 लाख वोटरों की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

21, 22, 28 और 29 नवंबर को 3849 बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से पूर्व नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख मतदाता थे। अप्रैल में 5.93 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हट गए। सात माह में चले अभियान में साढ़े 43 हजार नए मतदाता जोड़ गए। इससे अब मतदाताओं की संख्या 30 लाख हो गई है। अक्टूबर और एक से 12 नवंबर के मध्यम 36 हजार मतदाता जुड़े हैं।

मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 22 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। 28 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा और चार जनवरी को सूची का प्रकाशन होगा। वर्तमान में 30 लाख मतदाता हैं।

मतदाता सूची को बूथों के अलावा, जिला निर्वाचन कार्यालय में भी देखा जा सकता है। आनलाइन भी अपना नाम देख सकते हैं। मतदाता बनने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं नाम

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर क्लिक करें। सर्च बाई एपिक का विकल्प चुनें। मतदाता कार्ड पर अंकित एपिक नंबर फीड करें। राज्य में उप्र चुनें। कैप्चा कोड भरें। स्क्रीन पर आपका नाम और मतदाता सूची से संबंधित विवरण आ जाएगा।

यह है वेबसाइट

www.eci.gov.in

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।