विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: 7 महीने में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़े, इस दिन आएगी फाइनल लिस्ट

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का नया ड्राफ्ट जारी हो गया है, जिसमें 19 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

CEC नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की। (फोटो क्रेडिट- ceoup का यूट्यूब चैनल)

CEC नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की। (फोटो क्रेडिट- ceoup का यूट्यूब चैनल)

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का नया ड्राफ्ट जारी किया गया।

  2. राज्य में कुल 19 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं।

  3. महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक दर्ज की गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है, जिसमें कुल 19 लाख नए मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सीईसी नवदीप रिणवा के मुताबिक, अप्रैल 2026 में प्रदेश में 13.39 करोड़ मतदाता थे, जो सात महीने बाद बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए। यानी इस अवधि में 18.84 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11.83 लाख नए मतदाता शामिल हैं।

जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बार महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक पंजीकरण कराया है। सूची में करीब 10 लाख 96 हजार महिला मतदाता और 7 लाख 87 हजार पुरुष मतदाता नए जुड़े हैं।

kunda raja bhaiyaa ram katha update (1)

अब राज्य में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 7.38 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 6.20 करोड़ पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस ड्राफ्ट सूची पर दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद आगामी 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची (फाइनल वोटर लिस्ट) का प्रकाशन किया जाएगा।

साथ ही यूपी में करीब 4,042 थर्ड जेंडर वोटर दर्ज किए गए हैं। अब प्रदेश में जेंडर रेशियो 840 का हो गया है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में दो लाख 57 हजार मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बढ़े 80 हजार 397 नए वोटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।